Cannes में ऐश्वर्या राय को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- वो आपको खुश करने नहीं आईं

Updated:
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय और कंगना रनौत, फोटो- इंस्टाग्राम

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय के लुक्स सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे. ट्रोलिंग के बीच कंगना रनौत ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि ऐश्वर्या किसी को खुश करने नहीं आई हैं.

विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अलग-अलग फैशन लुक्स को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती और स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचा. हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके लुक्स को लेकर ट्रोल भी किया. अब इस मामले में कंगना रनौत ने ऐश्वर्या का खुलकर सपोर्ट किया है.

विज्ञापन

कंगना रनौत ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐश्वर्या राय का सपोर्ट करते हुए लिखा, “फैशन और स्टाइल खुद को व्यक्त करने का तरीका है. यह इंसान की जिंदगी को देखने का नजरिया और उसका रवैया दिखाता है. कोई भी महिला किसी की उम्मीदों पर चलने के लिए मजबूर नहीं है. ऐश्वर्या बहुत शानदार लग रही हैं. जो लोग उन्हें किसी और तरीके से देखना चाहते हैं, पहले वो खुद दिखाएं कि उनके पास क्या है.” उन्होंने आगे लिखा, “वो यहां किसी को खुश करने नहीं आई हैं. वो बेहद शानदार और प्रभावशाली हैं. अगर आप रेड कार्पेट पर उम्रदराज महिलाओं को देखने के आदी नहीं हैं, तो अब इसकी आदत डाल लीजिए.”

कांस 2026 में ऐश्वर्या राय के लुक्स ने बटोरी सुर्खियां

ऐश्वर्या राय साल 2003 से लोरियल पेरिस की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के तौर पर कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनती आ रही हैं. इस बार उन्होंने डिजाइनर अमित अग्रवाल की डिजाइन की हुई ब्लू कलर की खास गाउन पहनी थी. इस आउटफिट का नाम ‘लुमिनारा’ था. ऐश्वर्या ने अपने लुक को शिमरी दुपट्टे, खुले कर्ली बालों, रेड लिपस्टिक और डायमंड ज्वेलरी के साथ पूरा किया. इसके बाद उन्होंने ‘लाइट्स ऑन विमेंस वर्थ’ इवेंट में पेस्टल पिंक गाउन पहना, जिसमें फ्लोरल डिटेलिंग और लंबा शीयर केप शामिल था. फेस्टिवल के क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या ने सफेद रंग का स्टाइलिश टक्सीडो लुक अपनाया. इस आउटफिट में फेदर डिटेलिंग और बोआ स्टाइल ने उनके लुक को बेहद अलग बना दिया.

यह भी पढ़ें- Cannes 2026: 14 साल की आराध्या ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में मारी एंट्री, मां ऐश्वर्या राय संग दिए स्टाइलिश पोज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola