गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में फिर आया ट्विस्ट, Instagram पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो
गोविंदा और सुनीता आहूजा, फोटो- इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरार आ गई है. बात यहां तक बिगड़ चुकी है, दोनों ने इंस्टाग्राम पर भी एक दूसरे को ऑनफॉलो कर दिया है.
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी फिर सुर्खियों में है. सुनीता ने दावा किया था कि उनके पति कोमल रानी स्वर्णकार संग दूसरी शादी करने के फिराक में थे, इसलिए उन्होंने तलाक की अर्जी भी वापल ले ली. वहीं गोविंदा ने इन रूमर्स को बेबुनियाद बताया.
Govinda And Sunita Ahuja Unfollowed On Instagram: गोविंदा और सुनीता आहूजा ने इंस्टाग्राम पर क्या अनफॉलो
गोविंदा और सुनीता आहूजाने अब इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिससे उनके रिश्ते में चल रही अनबन की खबरें और तेज हो गई हैं.

Sunita Ahuja Allegations Against Govinda: सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर लगाए थे आरोप
19 अगस्त को सुनीता को मुंबई की फैमिली कोर्ट में देखा गया था. हालांकि बाद में सुनीता ने राखी सावंत से बातचीत के दौरान अपना पक्ष रखा और कहा कि उन्होंने फैमिली कोर्ट में अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है. स्टार वाइफ ने यह भी कहा कि गोविंदा दोबारा शादी करने की प्लॉनिंग कर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया.
View on Instagram
Sunita Ahuja On Govinda Rumoured Girlfriend Komal: कोमल पर क्या बोली थी सुनीता आहूजा
गोविंदा बीते दिनों कोमल रानी स्वर्णकार संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. यहां उन्होंने पैपराजी से एक्ट्रेस को मिलवाया और पोज दिया. इस वीडियो के सामने आते ही सुनीता आहूजा गुस्से में तिलमिला गई. उन्होंने कहा, "पिक्चर बनना भी तो चाहिए... प्रमोशन होता है पिक्चर बनने के बाद, अब क्या बोलने का...बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा इसको. स्टैंडर्ड भी कोई चीज होती है. तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, कपड़े तो ढंग के पहनो... हमलोग को देखो क्या स्टाइल में चलते हैं.''
View on Instagram
ये भी पढ़ें: सुनीता आहूजा को धोखा दिया तो भिखारी बन जाओगे... जब गोविंदा को इस शख्स ने दी थी वार्निंग
ये भी पढ़ें: Govinda Second Marriage: कोमल रानी संग शादी करेंगे गोविंदा? सुनीता के दावे पर मैनेजर ने बताया सच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए