सुनीता आहूजा को धोखा दिया तो भिखारी बन जाओगे... जब गोविंदा को इस शख्स ने दी थी वार्निंग
गोविंदा और सुनीता आहूजा, फोटो- इंस्टाग्राम
Govinda Mom On Cheating Sunita Ahuja: गोविंदा की मां ने उन्हें सालों पहले एक वार्निंग दी थी. जिसमें कहा था कि अगर उन्होंने कभी भी सुनीता आहूजा संग चीटिंग की, तो उन्हें जिंदगी में भीख मांगने जैसी हालत का सामना करना पड़ेगा.
Govinda Mom On Cheating Sunita Ahujसुनीता आहूजा को धोखा दिया तो भिखानी बन जाओगे... जब गोविंदा को इस शख्स ने दी थी वार्निंगa: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का एक पुराना इंटरव्यू एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इसमें उन्होंने अपने मां निर्मला देवी की कही एक बात को याद किया है.
Govinda Mom Warned Actor About Sunita Ahuja: गोविंदा को इस शख्स ने सुनीता आहूजा को लेकर दी थी वार्निंग
बॉलीवुड बबल संग बातचीत में गोविंदा ने अपनी मां निर्मला देवी और पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर कई बातें शेयर की थीं. उन्होंने बताया था कि उनकी मां सुनीता को काफी पसंद करती थी और उन्हें लक्ष्मी मानती थी. उनका मानना था कि सुनीता के घर में आने से परिवार के लिए अच्छे दिन शुरू हुए.
हालांकि, उनकी मां ने एक वार्निंग भी दी थी. गोविंदा के मुताबिक, निर्मला देवी ने उनसे साफ कहा था कि अगर उन्होंने कभी सुनीता को धोखा दिया, तो एक दिन ऐसी हालत आ जाएगी कि उन्हें भीख मांगनी पड़ेगी, क्योंकि सुनीता परिवार के लिए शुभ हैं.

Govinda-Sunita Ahuja Divorce Controversy: गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच तलाक को लेकर बढ़ा विवाद
गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है. सुनीता ने पति और अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर दावा किया कि दोनों शादी करने वाले थे, इसलिए उन्होंने तलाक की अर्जी वापस ले ली. दरअसल सुनीता ने दिसंबर 2024 में मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी. कुछ समय बाद गोविंदा के वकील ललित बिंदल ने इस बात को कंफर्म किया था. साथ ही बताया था कि दोनों के बीच सुलह हो चुकी है. इसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके चलते तलाक की खबरों पर विराम लगा. हालांकि, सुनीता अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ उसी फैमिली कोर्ट के बाहर फिर नजर आईं. बाद में सुनीता के मैनेजर ने बताया कि वह पुराने तलाक मामले के सिलसिले में कोर्ट गई थीं और अर्जी वापस लेने का प्रोसेस चल रहा है.
ये भी पढ़ें: गोविंदा- सुनीता के रिश्ते में नया ट्विस्ट, राखी सावंत से बातचीत में सुनीता ने किया दूसरी शादी को लेकर दावा
ये भी पढ़ें: Sunita Govinda से Shweta Raja तक, जब बाॅलीवुड की शादियां bedroom से निकलकर पब्लिक प्लेटफॉर्म पर पहुंची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए