वीकेंड पर नहीं होगी बोरियत, इस OTT पर आई वेलकम टू द जंगल, मिलेगा फुल कॉमेडी डोज
वेलकम टू द जंगल फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और दिशा पटानी स्टारर वेलकम टू द जंगल को इस वीकेंड घर बैठे पॉपकोर्न संग एंजॉय किया जा सकता है. कॉमेडी ड्रामा किस ओटीटी पर रिलीज हुई है, आइये जानते हैं.
Welcome to the Jungle OTT Release: वेलकम फ्रेंचाइजी का फुल ऑन पागलपन अब ओटीटी पर भी पहुंच गया है. अक्षय कुमार स्टारर वेलकम टू द जंगल इस वीकेंड घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं.
Welcome to the Jungle OTT: इस ओटीटी पर रिलीज हुई वेलकम टू द जंगल
वेलकम टू द जंगल जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया. जिसके कैप्शन में लिखा, ''ये पागलपन इतनी जंगली है कि इसे मिस नहीं कर सकते.''
View on Instagram
Welcome to the Jungle Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर वेलकम टू द जंगल ने कमाए थे इतने करोड़
ओटीटी पर आने से पहले फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन कमाई की थी. इसने महज पांच दिनों में 2007 में आई पहली फिल्म वेलकम की लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कमाई को पीछे छोड़ दिया था. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 192.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. Sacnilk के मुताबिक, भारत में फिल्म की नेट कमाई 134.11 करोड़ रुपये रही.
Welcome to the Jungle Star Cast: कॉमेडी फिल्म में मौजूद हैं ये स्टार्स
वेलकम टू द जंगल की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टार स्टडेड स्टारकास्ट है. फिल्म में डायरेक्टर अहमद खान ने करीब 34 कलाकारों को ऑनबोर्ड लिया था. कॉमेडी ड्रामा में दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, व्रीहि कोडवारा और भाग्य भानुशाली जैसे स्टार्स की टोली है.
Welcome to the Jungle Story: क्या है फिल्म की कहानी?
वेलकम टू द जंगल की कहानी एक ऐसे बिजनेसमैन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपना काला धन एक फिल्म में लगा देता है और उसे पूरा भरोसा होता है कि फिल्म फ्लॉप हो जाएगी, लेकिन टेविस्ट तब आता है, जब जंगल में चल रही शूटिंग को गलती से असली सैन्य ऑपरेशन समझ लिया जाता है. इसके बाद गलत पहचान, जबरदस्त एक्शन और मजेदार कन्फ्यूजन का ऐसा सिलसिला शुरू होता है, जिससे हालात लगातार बिगड़ते जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए