'वेलकम टू द जंगल' की सफलता के बाद कुछ जादुई जरूर होगा', 'हेरा फेरी 3' पर सुनील शेट्टी ने दिया हिंट, बोले- 'फिंगर्स क्रॉस'
सुनील शेट्टी और हेरा फेरी 3 की टीम, फोटो- इंस्टाग्राम
सुनील शेट्टी 'वेलकम टू द जंगल' की सफलता से उत्साहित हैं और इसे बॉलीवुड में फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्मों के लिए एक नई शुरुआत मानते हैं. उन्होंने 'हेरा फेरी 3' पर भी उम्मीद जताई है.
Suniel Shetty on Welcome To The Jungle Success: 'वेलकम टू द जंगल' में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने 90 के दशक के अपने को-स्टार अक्षय कुमार, परेश रावल और रवीना टंडन के साथ स्क्रीन शेयर किया. फिल्म की सफलता के बाद सुनील का मानना है कि यह बॉलीवुड में फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्मों के लिए एक नई शुरुआत साबित हो सकती है. इसके अलावा उन्होंने हेरा फेरी 3 पर भ अपडेट दिया.
सुनील शेट्टी बोले- पूरे परिवार को साथ बैठाकर फिल्म देखने का दौर लौटना चाहिए
फिल्म की सफलता पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, "किसी भी फिल्म की सफलता पूरी इंडस्ट्री की सफलता होती है. आज हम कहीं न कहीं भूल गए हैं कि असली फैमिली एंटरटेनमेंट क्या होता है. ऐसी फिल्में होनी चाहिए जिन्हें दादा-दादी से लेकर बच्चे तक एक साथ बैठकर देख सकें. डिज्नी जैसी फैमिली एंटरटेनमेंट सोच फिरोज नाडियाडवाला की भी है और शायद यही 'वेलकम टू द जंगल' की सफलता की सबसे बड़ी वजह है. मुझे उम्मीद है कि अब बॉलीवुड में ऐसी और भी फैमिली फिल्में बनेंगी."
View on Instagram
अक्षय कुमार, परेश रावल और रवीना टंडन के साथ काम करने पर क्या बोले?
फिल्म में कई बड़े सितारों की मौजूदगी के बावजूद सुनील शेट्टी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. इस पर उन्होंने कहा, "इस फिल्म की सबसे खूबसूरत बात यही है कि इतने बड़े कलाकारों के साथ होने के बावजूद हर किसी को अपनी जगह मिली और दर्शकों ने सभी को पसंद किया. यह सफलता सिर्फ अक्षय कुमार की नहीं, बल्कि रवीना टंडन, परेश रावल, जॉनी लीवर, मेरी और पूरी टीम की है. ऐसी फिल्में कलाकारों को दोबारा दर्शकों के दिलों तक पहुंचने का मौका देती हैं. मैंने अक्षय, परेश जी और रवीना के साथ इस सफल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने का फैसला किया और आज खुशी है कि मैंने यह कदम उठाया. मुझे उनके साथ काम करने में कभी कोई असुरक्षा महसूस नहीं हुई."
View on Instagram
Suniel Shetty on Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3' पर बोले- उम्मीद अभी बाकी है
'वेलकम टू द जंगल' में सुनील शेट्टी एक बार फिर अपने 'हेरा फेरी' के साथियों के साथ नजर आए. हालांकि हाल ही में खबर आई थी कि निर्देशक प्रियदर्शन तीसरे भाग से अलग हो गए हैं और फिल्म फिलहाल अटकी हुई है. इस पर सुनील शेट्टी ने कहा, "'हेरा फेरी' मेरे करियर की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी है. इस फिल्म से जुड़ी यादें आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं. सोशल मीडिया पर इसके मीम्स और इसकी जबरदस्त रिकॉल वैल्यू बताती है कि लोग आज भी इसे कितना पसंद करते हैं. कौन नहीं चाहेगा कि 'हेरा फेरी 3' बने. फिलहाल उंगलियां क्रॉस हैं. उम्मीद है कि 'वेलकम टू द जंगल' की सफलता के बाद कुछ जादुई जरूर होगा."
ये भी पढ़ें: ’15 महीने की नातिन PM मोदी की तस्वीर पर चढ़ाती है लड्डू…’, कहकर सोशल मीडिया के निशाने पर आये सुनील शेट्टी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










