Toxic Records: यश का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 1 बजे तक कमाए ₹41 करोड़, टूट गए 50 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड
यश टॉक्सिक, फोटो- इंस्टाग्राम
Toxic Box Office Records: टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म देखने के लिए धड़ाघड़ ऑडियंस थियेटर्स में पहुंच रहे हैं. गैंगस्टर ड्रामा ने 1 बजे तक 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली. इसी के साथ इन 50 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.
Toxic Box Office Records: करीब चार साल बाद यश ने टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के साथ थियेटर्स में कमबैक किया है. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे है. वह मूवी को ब्लॉकबस्टर और मस्ट वॉच बता रहे हैं. हालांकि क्रिटिक्स ने इसे मिक्सड रिएक्शन दिए.
Toxic Box Office Collection: टॉक्सिक ने अब तक कमाए इतने करोड़
sacnilk के मुताबिक यश की टॉक्सिक देशभर में 11,463 शोज के साथ चल रही है. इसने 26 अगस्त 1 बजे तक करीब 41.72 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, ग्रास कमाई में करीब 49.23 करोड़ पहुंच गई है. हालांकि, पहले दिन की फाइनल कमाई का आंकड़ा अभी सामने आना बाकी है. इस डेटा के साथ कन्नड़ एक्टर ने 50 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पछाड़ दिया है.

Toxic Box Office Records: इन फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को टॉक्सिक ने किया चकनाचूर
नीचे उन फिल्मों की लिस्ट है, जिनके ओपनिंग कलेक्शन को 1 बजे तक टॉक्सिक ने तोड़ दिया.
- बंटवारा 1947- 5.75 करोड़ रुपये
- अल्फा- 9.25 करोड़ रुपये
- कॉकटेल 2- 13.50 करोड़ रुपये
- इक्कीस- 7 करोड़ रुपये
- मैं वापस आऊंगा- 1.15 करोड़
- बॉर्डर 2- 30 करोड़ रुपये
- आवारापन 2- 22.00 करोड़ रुपये
- धमाल 4- 14.00 करोड़ रुपये
- भूत बंगला- 12.25 करोड़ रुपये
- वेलकम टू द जंगल- 15.25 करोड़ रुपये
- हाउसफुल 5- 24 करोड़ रुपये
- करप्पू- 15.50 करोड़ रुपये
- मर्दानी 3- 4 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो- 8.50 करोड़ रुपये
- द केरल स्टोरी- 0.75 करोड़ रुपये
- मिराई (हिंदी) -1.75 करोड़ रुपये
- द बंगाल फाइल्स- 1.75 करोड़ रुपये
- परम सुंदरी 7.25 करोड़ रुपये
- कुली (हिंदी)- 4.5 करोड़ रुपये
- सन ऑफ सरदार 2- 7.25 करोड़ रुपये
- धड़क 2- 3.65 करोड़ रुपये
- महावतार नरसिम्हा- 1.86 करोड़ रुपये
- निकिता रॉय- 22 लाख रुपये
- मालिक- 4.02 करोड़ रुपये
- आंखों की गुस्ताखियां- 35 लाख रुपये
- मेट्रो इन दिनों- 4.05 करोड़ रुपये
- मां- 4.93 करोड़ रुपये
- सितारे जमीन पर- 10.70 करोड़ रुपये
- भूल चूक माफ- 7.20 करोड़ रुपये
- केसरी वीर- 25 लाख रुपये
- कंपकंपी- 26 लाख रुपये
- द भूतनी- 1.19 करोड़ रुपये
- फुले- 15 लाख रुपये
- ग्राउंड जीरो- 1.20 करोड़ रुपये
- केसरी चैप्टर 2- 7.84 करोड़ रुपये
- जाट- 9.62 करोड़ रुपये
- द डिप्लोमैट- 4.03 करोड़ रुपये
- क्रेजी- 1.10 करोड़ रुपये
- सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 50 लाख रुपये
- मेरे हसबैंड की बीवी- 1.75 लाख रुपये
- बैडएस रवि कुमार- 3.52 करोड़ रुपये
- लवयापा- 1.25 करोड़ रुपये
- देवा- 5.78 करोड़ रुपये
- इमरजेंसी- 3.11 करोड़ रुपये
- आजाद- 1.50 करोड़ रुपये
- फतेह- 2.61 करोड़ रुपये
- देवा- 5.78 करोड़ रुपये
- क्रेजी- 80 लाख रुपये
- जॉली एलएलबी 3- 12. 5 करोड़ रुपये
- बागी 4- 12 करोड़ रुपये
View on Instagram
Toxic Story: टॉक्सिक की कहानी क्या है?
टॉक्सिक की कहानी 1950 से 1970 के दशक के गोवा में सेट की गई है, जब वहां पुर्तगाली शासन का असर धीरे-धीरे कम हो रहा था. इसी दौर में कहानी राया नाम के एक शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खतरनाक क्राइम दुनिया और ड्रग ट्रेड में अपनी अलग पहचान बना लेता है. फिल्म में यश डबल रोल में नजर आ रहे हैं. पहला किरदार है राया, जो एक उम्रदराज और खूंखार गैंगस्टर है. वहीं दूसरा किरदार रूमी यानी टिकट का है, जो राया का बिछड़ा हुआ बेटा है और लंबे समय बाद बदला लेने के इरादे से वापस लौटता है. इसमें कियारा आडवाणी भी हैं.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: Toxic Movie Review: यश का खतरनाक डबल रोल, रॉ एक्शन और बड़ा ट्विस्ट, कैसी है ‘Toxic’?
ये भी पढ़ें: Yash Net Worth: कभी 50 रुपया रोज कमाते थे यश, आज करोड़ों की दौलत के मालिक, देखें टॉक्सिक स्टार का स्वैग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए