शर्मिला टैगोर के वंदे मातरम बयान पर भड़कीं कंगना रनौत? बोलीं- हिंदू-मुस्लिम की सोच से बाहर निकलें
कंगना रनौत, फोटो- इंस्टाग्राम
Kangana Ranaut On Sharmila Tagore: वंदे मातरम विवाद पर शर्मिला टैगौर ने एक स्टेटमेंट दिया था. जिसपर कंगना रनौत ने पलटवार करते हुए कहा कि हिंदू-मुस्लिम की सोच से बाहर निकलकर एक-दूसरे को अपनाने की जरूरत है. एक-दूसरे को अपना मानकर आगे बढ़ना चाहिए.
Kangana Ranaut On Sharmila Tagore: वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने वंदे मातरम को लेकर चल रही बहस पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के सिर्फ पहले दो अंतरे ही गाए या पढ़े जाने चाहिए. अब बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने सैफ अली खान की मां के इस स्टेटमेंट पर रिएक्ट किया है. अभिनेत्री ने इस सोच को ''लिमिटेड और बनावटी माइंडसेट'' बताया.
Kangana Ranaut On Sharmila Tagore Statement: शर्मिला टैगोर के बयान पर क्या बोली कंगना रनौत
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शर्मिला टैगोर का वंदे मातरम को लेकर दिए गए बयान का स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया. जिसमें लिखा, ''मैं इस बात की तारीफ करती हूं कि शर्मिला जी ने वंदे मातरम को लेकर अपनी आपत्ति सामने रखी, लेकिन एक कलाकार के तौर पर मुझे यह देखकर हैरानी होती है कि कला और कविता को लेकर उनकी सोच इतनी लिमिटेड और बनावटी कैसे हो सकती है. कविता या गीत में शब्द सिर्फ मिनिंग नहीं रखते, कई बार वो किसी इमोशन या विचार का प्रतीक होते हैं. कवि अपनी कल्पना और अलग-अलग मेटाफर के जरिए उस फीलिंग्स को सामने लाता है.''

Kangana Ranaut On Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम विवाद पर क्या बोली कंगना रनौत
कंगना ने आगे कहा, ''वंदे मातरम हमारे स्वतंत्रता संग्राम की भावना से जुड़ा हुआ है. बंकिम चंद्र जी ने देश को अपने अंदर की शक्ति जगाने का संदेश दिया था. ऐसे में इतनी बड़ी रचना को सिर्फ धार्मिक प्रथा तक सीमित करना सही नहीं लगता. स्वामी विवेकानंद ने भी ऐसी युवा शक्ति की बात की थी, जो मजबूत और ऊर्जा से भरपूर हो. वह मौसम का पूर्वानुमान नहीं बता रहे थे, बल्कि लोगों के अंदर की शक्ति को जगाने की बात कर रहे थे.'' उन्होंने आगे कहा, ''हमें हिंदू-मुस्लिम की सोच से बाहर निकलकर एक-दूसरे को अपनाने की जरूरत है. इसलिए हमें एक-दूसरे को अपना मानकर आगे बढ़ना चाहिए. मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं.''
क्या है वंदे मातरम विवाद
शर्मिला टैगोर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने 1937 के अपने पुराने प्रस्ताव को फिर से फॉलो करने का फैसला लिया है. इस प्रस्ताव के तहत कांग्रेस के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सिर्फ पहले दो अंतरे ही गाए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: खाते इस देश का हैं, लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए... नसीरुद्दीन शाह के ‘कुत्ते’ वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत
ये भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह पर कंगना का फिर हमला, बोलीं- ‘पाकिस्तान से ये मोहब्बत कब खत्म होगी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए