Sunita Govinda से Shweta Raja तक, जब बाॅलीवुड की शादियां bedroom से निकलकर पब्लिक प्लेटफॉर्म पर पहुंची

Updated:
1 / 8
बॉलीवुड की भव्य शादियों के पीछे अक्सर कड़वी हकीकत और कानूनी लड़ाइयां छिपी होती हैं. श्वेता तिवारी से लेकर ऋतिक रोशन और मलाइका अरोड़ा तक - जानिए उन चर्चित सेलेब कपल्स के बारे में, जिनके तलाक और आपसी विवाद मीडिया की सबसे बड़ी सुर्खियां बने.
फुल स्क्रीन में देखें

बॉलीवुड कपल जिनकी शादियां पब्लिक एंटरटेनमेंट बन गई, फोटो- इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की भव्य शादियों के पीछे अक्सर कड़वी हकीकत और कानूनी लड़ाइयां छिपी होती हैं. श्वेता तिवारी से लेकर ऋतिक रोशन और मलाइका अरोड़ा तक - जानिए उन चर्चित सेलेब कपल्स के बारे में, जिनके तलाक और आपसी विवाद मीडिया की सबसे बड़ी सुर्खियां बने.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 8
बॉलीवुड कपल जिनकी शादियां पब्लिक एंटरटेनमेंट बन गई,
फुल स्क्रीन में देखें

बॉलीवुड कपल जिनकी शादियां पब्लिक एंटरटेनमेंट बन गई, फोटो- इंस्टाग्राम

बॉलीवुड कपल जिनकी शादियां पब्लिक एंटरटेनमेंट बन गई,

बॉलीवुड की शादियां जितनी भव्य जैसी नजर आती हैं, उनका टूटना कई बार उतना ही कड़वा और विवादित साबित होता है. जब किसी हाई-प्रोफाइल रिश्ते में दरार आती है, तो बंद दरवाजों की शिकायतें, भारी-भरकम गुजारा भत्ता (alimony) के विवाद और तीखे आरोप कोर्टरूम से निकलकर सीधे मीडिया की सुर्खियों में आ जाते हैं. निजी दर्द और कानूनी लड़ाइयों का इस तरह सार्वजनिक तमाशा बनना अक्सर फैंस और सोशल मीडिया के लिए मसालेदार चर्चा और मनोरंजन का विषय बन जाता है, जहां ग्लैमर के पीछे की कड़वी हकीकत खुलकर सामने आ जाती है.

3 / 8
श्वेता तिवारी और राजा चौधरी (Shweta Tiwari and Raja)
फुल स्क्रीन में देखें

श्वेता तिवारी और राजा चौधरी, फोटो- इंस्टाग्राम

श्वेता तिवारी और राजा चौधरी (Shweta Tiwari and Raja)

श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की शादीशुदा जिंदगी लंबे समय तक विवादों में रही। दोनों ने साल 2007 में अलग होने का फैसला किया. श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा और खराब व्यवहार जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. तलाक के बाद भी दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा. उनकी निजी जिंदगी से जुड़े विवाद मीडिया में खूब सुर्खियां बने और यह रिश्ता बॉलीवुड के चर्चित सेलेब्रिटी ब्रेकअप्स में शामिल हो गया.

4 / 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया (Nawajuddin and Aaliya)
फुल स्क्रीन में देखें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया, फोटो- इंस्टाग्राम

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया (Nawajuddin and Aaliya)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के रिश्ते में तनाव की खबरें लंबे समय तक सामने आती रहीं. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए. आलिया ने अभिनेता के परिवार पर भी गंभीर आरोप लगाए थे. बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश की, लेकिन उनके वैवाहिक विवाद ने लंबे समय तक लोगों का ध्यान खींचा.

5 / 8
ऋतिक रोशन और सुजैन खान (Hrithik and Suzzane)
फुल स्क्रीन में देखें

ऋतिक रोशन और सुजैन खान, फोटो- इंस्टाग्राम

ऋतिक रोशन और सुजैन खान (Hrithik and Suzzane)

ऋतिक रोशन और सुजैन खान बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते थे. दोनों ने 2014 में तलाक लेकर अपने रिश्ते को खत्म किया. हालांकि, उनका अलग होना किसी बड़े सार्वजनिक विवाद में नहीं बदला. इसके बावजूद उस समय उनके तलाक की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरीं. दोनों आज भी अपने बच्चों के लिए दोस्ताना रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करते हैं और कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं.

6 / 8
शालीन भनोट और दलजीत कौर (Shalin and Diljit)
फुल स्क्रीन में देखें

शालीन भनोट और दलजीत कौर, फोटो- इंस्टाग्राम

शालीन भनोट और दलजीत कौर (Shalin and Diljit)

शालीन भनोट और दलजीत कौर की शादी के बाद उनके रिश्ते में आई परेशानियां सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गई थीं. दोनों ने 2009 में शादी की थी और बाद में अलग हो गए. दलजीत ने शालीन पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे, जिन्हें अभिनेता ने खारिज किया. उनके तलाक और एक-दूसरे के खिलाफ लगाए गए आरोपों ने टीवी इंडस्ट्री में इस रिश्ते को काफी सुर्खियों में रखा.

7 / 8
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान (Malaika and Arbaj Khan)
फुल स्क्रीन में देखें

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान, फोटो- इंस्टाग्राम

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान (Malaika and Arbaj Khan)

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने करीब 19 साल की शादी के बाद 2017 में तलाक लिया. दोनों का अलग होना बॉलीवुड के सबसे चर्चित तलाकों में शामिल रहा। हालांकि, उनके बीच किसी बड़े सार्वजनिक विवाद की स्थिति नहीं बनी, लेकिन तलाक के बाद दोनों की नई जिंदगी और रिश्तों को लेकर लगातार चर्चा होती रही. आज दोनों अपने-अपने रास्ते पर आगे बढ़ चुके हैं और बेटे अरहान की परवरिश को लेकर संपर्क में रहते हैं.

8 / 8
सुनीता और गोविंदा (Govinda and Sunita Ahuja)
फुल स्क्रीन में देखें

सुनीता और गोविंदा, फोटो- इंस्टाग्राम

सुनीता और गोविंदा (Govinda and Sunita Ahuja)

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता लंबे समय से लोगों की नजरों में रहा है. दोनों के बीच समय-समय पर मतभेद और पारिवारिक तनाव की खबरें सामने आती रही हैं. सुनीता कई बार इंटरव्यू में अपने रिश्ते और परिवार से जुड़ी बातों पर खुलकर बोल चुकी हैं. यही वजह है कि उनके निजी जीवन से जुड़ी छोटी-बड़ी बातें भी मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
आशा कुमारी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola