कार हादसे के शिकार हुए टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी, 'इंडियन गेम शो' के सेट से लौटते वक्त हुआ एक्सीडेंट

Updated:
विज्ञापन

अर्जुन बिजलानी, फोटो - इंस्टाग्राम

टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेता अर्जुन बिजलानी अपनी नई वेब सीरीज 'चुंबक' के प्रमोशन से लौटते समय कार हादसे का शिकार हो गए. राहत की बात यह है कि वे और कार में सवार अन्य लोग सुरक्षित हैं.

विज्ञापन

अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज ‘चुंबक’ को लेकर चर्चा में हैं. अभिनेता लगातार सीरीज के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी दौरान गुरुवार को उनके साथ कार हादसा हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन एक कार्यक्रम की शूटिंग और अपनी सीरीज के प्रमोशन के बाद वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

विज्ञापन

हादसे के बाद सुरक्षित हैं अर्जुन बिजलानी

टाइम्स नाउ के रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन बिजलानी कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के ‘इंडियन गेम शो’ के सेट पर अपनी आगामी वेब सीरीज का प्रमोशन करने पहुंचे थे. शूटिंग पूरी करने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. हालांकि, राहत की बात यह है कि अर्जुन बिजलानी को इस हादसे में किसी तरह की चोट नहीं आई है. उनके साथ कार में मौजूद अन्य लोग भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद अभिनेता की तबीयत को लेकर किसी गंभीर समस्या की खबर सामने नहीं आई है.

View on Instagram

‘चुंबक’ में नजर आएंगे अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी जल्द ही नेटफ्लिक्स की पारिवारिक मनोरंजन सीरीज ‘चुंबक’ में नजर आएंगे. यह वेब सीरीज 28 अगस्त को रिलीज होगी. इसमें अर्जुन के अलावा नीना गुप्ता, देवन भोजानी, हेली शाह और मानसी पारेख जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. ‘चुंबक’ की कहानी एक ऐसे मोहल्ले के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां पांच अलग-अलग परिवारों की जिंदगी में रोजाना कुछ न कुछ मजेदार और दिलचस्प घटनाएं होती रहती हैं. सीरीज में पड़ोसियों के बीच होने वाली नोकझोंक, रिश्तों और हास्य से भरपूर घटनाओं को दिखाया जाएगा.

शो का हिस्सा बनकर खुश हैं अर्जुन

‘चुंबक’ का हिस्सा बनने के बाद अर्जुन बिजलानी ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की थी. उन्होंने बताया था कि ‘चुंबक कॉलोनी’ की दुनिया उनके लिए काफी मजेदार और यादगार रही है. अभिनेता ने शो के निर्माता और निर्देशक जेडी मजेठिया और आतिश कपाड़िया का भी शुक्रिया अदा किया.

टेलीविजन के बाद ओटीटी पर भी सक्रिय हैं अभिनेता

अर्जुन बिजलानी टेलीविजन की दुनिया के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं. वह कई चर्चित रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं. साल 2021 में उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का खिताब अपने नाम किया था. इसके अलावा वह हाल ही में ‘राइज एंड फॉल’ में भी नजर आए और इस शो के विजेता बने. अर्जुन बिजलानी करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में कैमियो भूमिका भी निभा चुके हैं. अब ‘चुंबक’ के जरिए अभिनेता एक बार फिर ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: कृष्णा अभिषेक बने पवन सिंह, भोजपुरी बवाल के सेट पर मचा खूब हंगामा, आम्रपाली दुबे भी नहीं रोक पाईं हंसी

ये भी पढ़ें: ऑडिशन में रिजेक्शन-लीड रोल मांगने पर शाहरुख खान का ताना, फिर भी नहीं रुके निलय मिताश; पढ़ें संघर्ष से पहचान बनाने तक की कहानी


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola