VIDEO : BJP और JDU नेताओं ने तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च को बताया 'सुपर फ्लॉप शो', वीडियो में सुनिए क्या-क्या कहा?
Tejashwi Yadav Lokbhawan March: बिहार में छात्र आंदोलन और पेपर लीक के मुद्दे पर RJD का लोकभवन मार्च, जिसे BJP और JDU ने 'फ्लॉप शो' बताया. जानिए इस मार्च पर किसने क्या कहा.
Tejashwi Yadav Lokbhawan March: बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के आरोप और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर RJD ने बुधवार को सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से लोक भवन तक निकले इस मार्च की अगुवाई तेजस्वी यादव ने की.
BJP-JDU ने बताया फ्लॉप शो
मार्च को पुलिस ने इनकम टैक्स गोलंबर के पास रोक दिया. इस दौरान आंदोलनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. तेजस्वी यादव समेत RJD के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया. राजद के इस मार्च को लेकर अब बीजेपी और जदयू के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है. बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और बिहार सरकार के मंत्री और जदयू नेता श्रवण कुमार ने लोकभवन मार्च पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
तेजस्वी का राजनीतिक बचाओ मार्च- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि,राजद का राजभवन मार्च तेजस्वी यादव का एक और फ्लॉप शो साबित हुआ, जो उनकी घटती राजनीतिक स्वीकारता है. साफ दिखाई पड़ रहा था ना छात्र साथ, ना जनता साथ, ना कार्यकर्ताओं का भरोसा. यह राजभवन मार्च तेजस्वी यादव ने अपना राजनीतिक करियर बचाओ मार्च किया या राजद बचाओ मार्च किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए