हेट स्पीच मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ वारंट जारी

Updated:
विज्ञापन

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तृणमूल कांग्रेस की नेता और सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ हेट स्पीच मामले में अरेस्ट वारंट जारी किया गया है. यह वारंट सेशंस कोर्ट ने जारी किया है.

विज्ञापन

महुआ मोइत्रा ने 12 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,देश के युवाओं और सैनिकों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसके खिलाफ 17 जून को कृष्णानगर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी.

विज्ञापन


अदालत ने महुआ मोइत्रा को कई बार समन जारी कर कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद वह सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हुईं. अदालत ने बुधवार को उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है.असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर शीर्षेंदु दास ने एएनआई से बातचीत में कहा कि आज अरेस्ट वारंट जारी किया गया है. महुआ मोइत्रा के बयान का बड़ी संख्या में महिलाओं ने विरोध किया था. महुआ मोइत्रा को तीन बार समन जारी किया गया था. लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुईं. 18 जून उनके कोर्ट में पेश होने का आखिरी दिन था. लेकिन वह उस दिन भी नहीं आईं. 19 जून को कोर्ट ने उन्हें आज पेश होने का एक खास मौका दिया था. वह आज भी कोर्ट नहीं आईं, जिसके बाद डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट के जज दिव्येंदु दास ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola