बेतिया के नौतन में मछली के लिए डाला था जाल, फंस गया विशालकाय अजगर, देखने उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

मछली पकड़ने के लिए डाला गया जाल खींचते ही मछुआरों के होश उड़ गए. जाल में फंसा था विशालकाय अजगर. खबर फैलते ही नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने अजगर का वीडियो भी बनाया. आखिर कितना बड़ा था अजगर? जानिए पूरी खबर.

विज्ञापन

Bettiah news: नौतन. थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में गुरुवार को मछली पकड़ने के लिए नदी में डाला गया जाल खींचते ही मछुआरों के होश उड़ गये. जाल में मछली की जगह विशालकाय अजगर फंसा था. अजगर को देखते ही मछुआरों में हड़कंप मच गया. कुछ ही देर में इसकी खबर गांव में फैल गयी और नदी किनारे लोगों की भीड़ जुटने लगी. देखते ही देखते अजगर कौतूहल का केंद्र बन गया. लोग मोबाइल निकालकर उसका वीडियो बनाने में जुट गये.

आपके शहर में

विज्ञापन


जाल में अजगर देख मचा हड़कंप

मछुआरों ने काफी सावधानी से जाल को बाहर निकाला. विशालकाय अजगर को देखकर मौके पर मौजूद लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे. ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय बाद इतना बड़ा अजगर दिखाई दिया है.


दूर-दराज से भी पहुंचे लोग

अजगर मिलने की खबर आसपास के गांवों में तेजी से फैल गयी. इसके बाद दूर-दराज से भी लोग इसे देखने लक्ष्मीपुर पहुंचने लगे. नदी किनारे भीड़ बढ़ने से ग्रामीणों को लोगों को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.


सुरक्षित छोड़ने की तैयारी

ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना देने की बात कही. अजगर को सुरक्षित तरीके से जाल से निकालकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की तैयारी की गयी. घटना के बाद पूरे दिन लक्ष्मीपुर और आसपास के इलाकों में विशालकाय अजगर की चर्चा होती रही.



विज्ञापन
राजकुमार पासवान

लेखक के बारे में

By राजकुमार पासवान

राजकुमार पासवान वर्ष 2001 से पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने दस्यु सरगनाओं के आतंक, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई. वर्तमान में वे प्रभात खबर से संवाददाता के रूप में जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन