VIDEO : पटना में RJD के राजभवन मार्च में वाटर कैनन से तेजस्वी की हिरासत तक, वीडियो में देखें एक-एक घटनाक्रम
पटना में RJD द्वारा राजभवन मार्च के दौरान बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को रोका और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया. कार्यकर्ताओं ने AK-47 कटआउट लेकर सीवान घटना का विरोध किया.
Tejashwi Yadav Rajbhawan March : पटना में RJD के राजभवन मार्च के दौरान बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. जेपी गोलंबर से शुरू हुआ मार्च डाक बंगला चौराहे तक पहुंचा, जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी. बैरिकेडिंग के पास कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया.
आपके शहर में
तेजस्वी यादव को लिया गया हिरासत में
प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पुलिस ने प्रिवेंटिव डिटेंशन में लिया. इसके बाद उन्हें सचिवालय थाने ले जाया गया. पुलिस की ओर से बताया गया कि राजभवन का इलाका प्रतिबंधित क्षेत्र है और प्रदर्शनकारी वहां जाने की कोशिश कर रहे थे.
हालांकि, कुछ समय बाद तेजस्वी यादव को हिरासत से छोड़ दिया गया. उनके हिरासत में लिए जाने के बाद भी RJD नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा.
AK-47 कटआउट लेकर पहुंचे कार्यकर्ता
मार्च के दौरान कई RJD कार्यकर्ता AK-47 जैसे दिखने वाले कटआउट लेकर पहुंचे थे. यह प्रदर्शन सीवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से AK-47 से हवाई फायरिंग किए जाने के आरोप के विरोध में था.
इस मामले में वीडियो सामने आने के बाद एक पुलिसकर्मी को निलंबित भी किया गया था. RJD नेताओं ने इसी घटना को लेकर सरकार से जवाब मांगा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.
मीसा भारती ने DM-SP पर कार्रवाई की मांग की
RJD सांसद मीसा भारती ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल की बात स्वीकार की है. उन्होंने इस मामले में संबंधित DM और SP को तत्काल निलंबित करने की मांग की.
राज्यपाल के सचिव को सौंपा ज्ञापन
तेजस्वी यादव के हिरासत में लिए जाने के बाद RJD का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल में मनोज झा, सुधाकर सिंह, अब्दुल वारिस सिद्दीकी समेत कई नेता शामिल थे.
राज्यपाल के मौजूद नहीं रहने के कारण प्रतिनिधिमंडल ने उनके सचिव को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के जरिए परीक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, रोजगार और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब और कार्रवाई की मांग की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए