पटना में नौकरियों की बहार: पहले दिन 2972 युवाओं का सिलेक्शन, दूसरे दिन 100+ कंपनियों में अपना टैलेंट आजमाएंगे युवा

Updated:
विज्ञापन

रोजगार मेला की सांकेतिक तस्वीर

पटना में आयोजित मेगा जॉब फेयर में पहले दिन 2972 युवाओं को नौकरी मिली. ज्ञान भवन में 5 दिनों तक चलने वाले इस मेले का लक्ष्य 20 हजार युवाओं को रोजगार दिलाना है. 100 से अधिक कंपनियां 20 हजार से अधिक अवसर लेकर आई हैं.

विज्ञापन

Bihar Job Fair Gyan Bhawan Patna : बिहार के युवाओं के लिए पटना में नौकरी का बड़ा मौका लेकर आया मेगा जॉब फेयर बुधवार से शुरू हो गया है. ज्ञान भवन में युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से लगाए गए पांच दिवसीय रोजगार मेले में पहले ही दिन युवाओं की भारी भीड़ पहुंची. करीब 4500 अभ्यर्थियों ने अलग-अलग कंपनियों में नौकरी के लिए हिस्सा लिया, जिनमें से 2972 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. विभाग ने इस मेले के जरिए पांच दिनों में 20 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य तय किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ज्ञान भवन में जुटे नौकरी की तलाश में युवा

मेगा जॉब फेयर का उद्घाटन विभागीय मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने किया. 23 अगस्त तक चलने वाले इस रोजगार मेले में युवाओं को कई क्षेत्रों में नौकरी के अवसर मिल रहे हैं. विभागीय सचिव कौशल किशोर ने बताया कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए साल में छह बार इस तरह के रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे. इसका उद्देश्य युवाओं को एक ही जगह पर कंपनियों से सीधे जुड़ने और अपनी योग्यता के आधार पर नौकरी पाने का अवसर देना है.

100 से ज्यादा कंपनियां, 20 हजार से अधिक नौकरियों के अवसर

इस बार रोजगार मेले में 100 से अधिक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस और रिटेल सेक्टर पर खास फोकस रखा गया है. कंपनियों की ओर से बिहार के युवाओं के लिए 20 हजार से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं. मेगा जॉब कैंप में टाटा ट्रेंट, क्रोमा, वी-मार्ट, डी-मार्ट, सैमसंग, फ्लिपकार्ट और बिगकिट जैसी कंपनियां भी शामिल हैं.

ऑनलाइन जॉब फेयर पर चल रहा विचार

विभागीय सचिव डॉ. कौशल किशोर ने कहा कि युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए डीईटी पोर्टल तैयार किया गया है. नवंबर से अब तक इस पर 1.20 लाख से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है. विभाग ऑन-स्पॉट जॉब फेयर के साथ ऑनलाइन जॉब फेयर आयोजित करने पर भी विचार कर रहा है.

इंडिया स्किल प्रतियोगिता के विजेताए हुए शामिल

कार्यक्रम में इंडिया स्किल प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया. मौके पर विशेष सचिव नवदीप शुक्ला समेत विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे.

मंत्री बोले, बिहार के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं

उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार के युवा प्रतिभाशाली और मेहनती हैं. जरूरत सिर्फ उन्हें सही अवसर और दिशा देने की है. उन्होंने कहा कि मौका मिलने पर बिहार के युवा देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं.

'दोगुना रोजगार, दोगुनी आय' का लक्ष्य

मंत्री ने रोजगार मेले में पहुंचे युवाओं से आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू देने और अपनी योग्यता का प्रदर्शन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार कौशल विकास और प्रशिक्षण के साथ रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर लगातार काम कर रही है. मंत्री ने 'दोगुना रोजगार, दोगुनी आय' के लक्ष्य को सफल बनाने का आह्वान भी किया.

Also Read : Patna Traffic Alert : गांधी मैदान इलाके में ऑटो-ई-रिक्शा की नो एंट्री, जानिए किधर से जाएं और किधर से नहीं, पढ़ें पूरा रूट प्लान


विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन