Patna Traffic Alert : गांधी मैदान इलाके में ऑटो-ई-रिक्शा की नो एंट्री, जानिए किधर से जाएं और किधर से नहीं, पढ़ें पूरा रूट प्लान

Updated:
विज्ञापन

पटना में आज ऑटो और ई-रिक्शा पर रोक

पटना में आज ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए खास एडवाइजरी जारी की गई है. बापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के कारण गांधी मैदान और आसपास के कई इलाकों में इन वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की घोषणा की है, इसलिए घर से निकलने से पहले परिवर्तित ट्रैफिक रूट की जानकारी अवश्य लें.

विज्ञापन

Patna Traffic Alert : पटना में आज यानी गुरुवार को यातायात व्यवस्था में बदलावा किया गया है. गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में ऑटो या ई-रिक्शा के लिए नई एडवाइजरी जारी किया गया है. अगर आप इन इलाकों में ऑटो या ई-रिक्शा से सफर करते हैं तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ ले. गांधी मैदान समेत कई जगहों पर ऑटो, ई-रिक्शा और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बापू सभागार में ग्रामीण विकास मंत्रालय के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने यह व्यवस्था की है. सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक गांधी मैदान के चारों ओर इन वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होना है.

इन रास्तों पर ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री बंद

यातायात पुलिस के अनुसार बुद्धमार्ग-छज्जूबाग से टीएन बनर्जी पथ तक ऑटो, ई-रिक्शा और व्यावसायिक वाहन नहीं चल सकेंगे. पुलिस लाइन गेट नंबर एक से बैंक रोड और बुद्धमार्ग में पुलिस लाइन तिराहा से कोतवाली टी तक भी इन वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर रोक रहेगी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह बदलाव किया गया है.

दानापुर-गायघाट से आने वालों के लिए बदला रूट

दानापुर से राजापुर पुल होते हुए गांधी मैदान की तरफ आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को पुलिस लाइन तिराहा से ही वापस दानापुर की ओर भेजा जाएगा. वहीं अशोक राजपथ पर गायघाट की तरफ से गांधी मैदान आने वाले ऑटो-ई-रिक्शा करगिल चौक से पश्चिम डबल डेकर के पश्चिमी छोर के पास यू-टर्न लेकर वापस गायघाट की ओर जाएंगे.

एग्जीबिशन रोड में भट्टाचार्य चौराहा से गांधी मैदान की तरफ ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन नहीं होगा. इसके अलावा गांधी मैदान और बाकरगंज की ओर भी इन वाहनों के जाने पर रोक रहेगी.

पटना के 35 इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

इधर, गुरुवार को प्रोजेक्ट कार्य के चलते पटना के 35 इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इसके लिए 11 केवी के सात फीडर को अलग-अलग समय पर बंद रखा जाएगा. लोहियापथ और उत्तरी जयप्रकाश नगर फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेंगे. इस दौरान लोहियापथ, शर्मा पथ, रूपसपुर भट्टा, चमरटोली, महुआ बाग झंडी रोड और उत्तरी जयप्रकाश नगर के रोड नंबर एक से चार तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

रेडिएंट और त्रिभुवन फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे. इससे कश्यप ग्रीन सिटी, कोथवां गांव, राजदेव इनक्लेव, त्रिभुवन स्कूल, विजय यादव पथ, यशोदा कॉलोनी और विद्युत नगर की बिजली प्रभावित रहेगी.

यूनिवर्सिटी फीडर सुबह 8 बजे से 9 बजे तक बंद रहेगा. इसके कारण माखनियां कुआं, खुदा बख्श लाइब्रेरी और अशोक राजपथ की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी. वहीं ईस्ट फीडर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा.

Also Read : PHOTOS : तेजस्वी यादव के मार्च में RJD कार्यकर्ताओं का अनोखा अंदाज, हनुमान जी से लेकर छोटे उस्ताद तक, तस्वीरों में देखें हर झलक



विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन