पटना: अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

Updated:
विज्ञापन

सीगोंड़ी थाना

सिगोड़ी थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया है. साथ ही, वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक भी पकड़ा गया है.

विज्ञापन

Patna News : पालीगंज के सिगोड़ी थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र से चोरी का ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद की है. वहीं, सिगोड़ी बाजार में वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक अन्य युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

पसौरा गांव से चोरी हुआ था ट्रैक्टर-ट्रॉली

पुलिस के अनुसार सिगोड़ी थाना क्षेत्र के पसौरा गांव से कुछ दिन पहले एक ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी हो गयी थी. वाहन मालिक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर विपिन नामक युवक को गिरफ्तार किया.

निशानदेही पर जहानाबाद से बरामद हुआ वाहन

पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र में छापेमारी की. वहां से चोरी का ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद कर लिया गया. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों और वाहन चोरी की दूसरी घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है.

तीन महीने से चोरी की बाइक चला रहा था युवक

इधर, सिगोड़ी बाजार में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका. कागजात मांगने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. जांच में बाइक चोरी की निकली. पुलिस के अनुसार आरोपित पिछले करीब तीन महीने से चोरी की बाइक का इस्तेमाल कर रहा था. पुलिस ने बाइक जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

थाना प्रभारी तनेश पायल ने बताया कि वाहन चोरी के दो मामलों में पुलिस को सफलता मिली है. एक मामले में चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे मामले में चोरी की बाइक के साथ एक युवक पकड़ा गया है. दोनों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और गिरोह में शामिल लोगों की जानकारी जुटायी जा रही है. दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
सिकंदर कुमार

लेखक के बारे में

By सिकंदर कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन