पुण्यतिथि पर याद आये पूर्व राज्यसभा सांसद गंगा शरण सिंह, प्रतिमा पर किया पुष्पांजलि
श्रद्धांजलि देते लोग
पूर्व राज्यसभा सांसद गंगा शरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि पर कंचनपुर खरगपुर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ. लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया.
Patna News : बिहटा. प्रखंड के कंचनपुर खरगपुर निवासी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय गंगा शरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें याद किया गया. इस दौरान लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति योगदान को स्मरण किया.
उनके योगदान को याद किये
कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास कुमार ने की. निपु कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि भाजपा नेता राकेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. शिक्षाविद डॉ. उदय कुमार सिंह ने स्वर्गीय गंगा शरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
इनलोगों ने श्रद्धांजलि दी
उन्होंने कहा कि गंगा शरण सिंह का कृतित्व और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. उन्होंने बताया कि स्वर्गीय गंगा शरण सिंह की प्रतिमा की स्थापना पूर्व सांसद स्वर्गीय शंकर दयाल सिंह ने करायी थी और इसका उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के राजा डॉ. कर्ण सिंह ने किया था. मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना यादव, सुजीत पासवान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








