मसौढ़ी के सरवां में परिवार को बंधक बनाकर डकैती, 30 हजार नकद समेत गहने ले गये बदमाश
चोरी के बाद बिखरा सामान
मसौढ़ी के सरवां गांव में एक घर में बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों के गहने और नकदी लूट ली. वारदात के बाद ग्रामीण दहशत में हैं और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.
Patna Crime News : मसौढ़ी थाना क्षेत्र के सरवां गांव में मंगलवार की देर रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और करीब 30 हजार रुपये नकद समेत सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गये. चार-पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने पहले घर का दरवाजा बाहर से बंद कर परिवार को कमरे में कैद कर दिया. विरोध करने या शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी.
दरवाजा बाहर से बंद कर परिवार को किया कैद
कृष्णा सिंह की पत्नी बबिता देवी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गये थे. देर रात घर में आवाज सुनकर परिवार के लोग जागे और बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था. परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो बाहर मौजूद बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी. इसके बाद बदमाशों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर ट्रंक और बक्सों को खंगालना शुरू कर दिया.
गहने और नकदी लेकर फरार
बबिता देवी के अनुसार बदमाश सोने का हार, एक चेन, दो नथ, दो जोड़ी पायल, आठ बिछिया और करीब 30 हजार रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान ले गये. बताया गया कि बदमाश मकान के बाहर किसी चीज के सहारे छत पर चढ़े थे और महावीरी झंडे के सहारे नीचे उतरकर घर में दाखिल हुए. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गये.
सामान बिखरा मिला, पुलिस से गिरफ्तारी की मांग
बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोगों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला और बाहर निकले. घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. पीड़िता ने पुलिस से बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी और लूटे गये सामान की बरामदगी की मांग की है.
दूसरे घर में भी चोरी का प्रयास
इसी रात गांव में एक अन्य घर को भी बदमाशों ने निशाना बनाने का प्रयास किया. रिटायर्ड एयरफोर्स जवान महेश सिंह के घर की ग्रिल उखाड़कर बदमाश अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान घर में हो-हल्ला होने पर बदमाश भाग निकले. एक ही रात दो घरों को निशाना बनाये जाने से ग्रामीणों में दहशत है. ग्रामीणों ने गांव में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.
इधर, पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








