BPSC परीक्षाओं में धांधली मामला : पटना से बायोमेट्रिक कर्मी अतुल पांडेय अरेस्ट, EOU कई एंगल से कर रही जांच
अतुल राज पांडे
आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने BPSC AEDO परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुई धांधली का पर्दाफाश किया है. परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक ऑपरेटर अतुल राज पांडे को गिरफ्तार किया गया है, जिससे Solver Gang से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं.
पटना से मनोज कुमार की रिपोर्ट
BPSC AEDO EXAM : बिहार लोक सेवा आयोग की सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा में धांधली के मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना के पोस्टल पार्क निवासी बायोमीट्रिक ऑपरेटर अतुल राज पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जांच में कई परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी और सॉल्वर गैंग से कनेक्शन सामने आने के बाद EOU ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है.
एएन कॉलेज से शुरू हुई जांच, बायोमीट्रिक कर्मी तक पहुंची कड़ी
23 अप्रैल को पटना के एएन कॉलेज में आयोजित AEDO परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी रौशन कुमार को उत्तर-पुर्जा देते हुए बायोमीट्रिक कर्मी अंशु प्रिया को पकड़ा गया था. इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई तो अतुल राज पांडेय की भूमिका सामने आयी. EOU ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
कंकड़बाग के परीक्षा केंद्र पर भी ऑपरेटर था अतुल
जांच के अनुसार अतुल राज पांडेय कंकड़बाग स्थित रघुनाथ उच्च बालिका विद्यालय में AEDO परीक्षा के दौरान बायोमीट्रिक ऑपरेटर के रूप में तैनात था. वह पहले भी अलग-अलग जैमर और बायोमीट्रिक कंपनियों के साथ कई परीक्षाओं में काम कर चुका है. बताया गया है कि वह इन कंपनियों को मानवबल भी उपलब्ध कराता था.
सहकर्मी के मोबाइल से मिले अहम साक्ष्य
EOU के अनुसार अतुल की सहकर्मी दीपिका कुमारी के मोबाइल फोन से AEDO परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़े साक्ष्य मिले थे. परीक्षा केंद्र से उसका मोबाइल भी जब्त किया गया था. मोबाइल में मिले साक्ष्यों की जांच के दौरान अतुल की भूमिका सामने आयी.
कई परीक्षा केंद्र और सॉल्वर गैंग जांच के घेरे में
पूछताछ के दौरान अतुल राज पांडेय से मिली जानकारी के आधार पर जांच एजेंसी को कई परीक्षा केंद्रों और सॉल्वर गैंग से जुड़े इनपुट मिले हैं. EOU अब इन कड़ियों की जांच कर रही है. एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में धांधली का नेटवर्क कितना बड़ा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं.
Also Read : 'तेजस्वी का राजभवन मार्च फ्लॉप', संजय सरावगी बोले- न छात्र साथ, न जनता साथ...
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए