Tejashwi Yadav Rajbhawan March LIVE: राज्यपाल से मुलाकात नहीं, सेक्रेटरी को सौंपा ज्ञापन, लोकभवन से बाहर निकला RJD का प्रतिनिधिमंडल

Updated:
विज्ञापन

राज्यपाल के सेक्रेटरी को ज्ञापन सौंपते राजद के प्रतिनिधिमंडल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Tejashwi Yadav Rajbhawan March LIVE: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजभवन मार्च निकाला. मार्च के बीच पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर सचिवालय थाने पहुंची. कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया. इस बीच राजद का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात करने लोकभवन पहुंचा. जहां राज्यपाल से मुलाकात नहीं हो सकी. जिसके बाद सेक्रेटरी को ज्ञापन सौंप वापस लौटना पड़ा.

विज्ञापन

लोकभवन से निकलने के बाद क्या बोला राजद का प्रतिनिधिमंडल?

लोकभवन से बाहर निकला राजद का प्रतिनिधिमंडल

राजद का प्रतिनिधिमंडल लोकभवन से बाहर निकल गया है. इस दौरान राज्यपाल वहां मौजूद नहीं थे. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के सेक्रेटरी को अपना ज्ञापन सौंपा.

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने पहुंचा राजद का प्रतिनिधिमंडल

राजद का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने पहुंचा है. तेजस्वी यादव सचिवालय थाना से निकलकर सांसद मीसा भारती के साथ अपने आवास के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं, पुलिस पदाधिकारी की गाड़ी से सांसद मनोज झा, सुधाकर सिंह, रणविजय साहू, अब्दुल बारी सिद्दीकी, भाई वीरेंद्र, उदय नारायण चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए अंदर गए हैं.

तेजस्वी यादव के डिटेंशन पर क्या बोले IG जितेंद्र राणा?

मीडिया से बातचीत करते IG जितेंद्र राणा
मीडिया से बातचीत करते IG जितेंद्र राणा

पटना IG जितेंद्र राणा ने तेजस्वी यादव के डिटेंशन को लेकर कहा कि यह प्रीवेंटिव डिटेंशन है. उन्होंने बताया कि राजभवन पूरी तरह प्रतिबंधित क्षेत्र है, लेकिन तेजस्वी यादव वहां जाना चाह रहे थे. इसी के आधार पर उन्हें प्रीवेंटिव डिटेंशन में लिया गया. IG ने कहा कि लोकभवन से समय लिया गया है और तेजस्वी यादव वहां जाकर ज्ञापन सौंपेंगे.

लोकभवन के बाहर सुरक्षा टाइट

Image

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च को लेकर लोकभवन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई. लोकभवन के आस-पास बैरिकेडिंग की गई है. इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है.

तेजस्वी को SDM कृतिका लेकर पहुंची सचिलवाय थाने

Image

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर SDM कृतिका सचिलवाय थाने पहुंचीं. तेजस्वी यादव ने बातचीत के दौरान कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है और हम भी अपना काम कर रहे हैं. कई सांसद-विधायक जख्मी भी हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola