बिहार को मोदी सरकार का तोहफा: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक बनेगा फोरलेन हाईवे, कैबिनेट ने दी 3591 करोड़ की मंजूरी

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।

केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार के लिए एक बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना को मंजूरी दी है. मुजफ्फरपुर से नेपाल सीमा तक 3591 करोड़ की लागत से फोरलेन हाईवे का निर्माण होगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन

Central Cabinet Meeting Bihar Highway Project: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बिहार के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी और सोनबरसा होते हुए नेपाल सीमा तक फोरलेन हाईवे बनाने की परियोजना को मंजूरी दी गई है. इस सड़क परियोजना पर 3591 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. सरकार के इस फैसले से उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

नेपाल बॉर्डर तक कनेक्टिविटी मजबूत

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को कुल पांच बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है. इनमें चार रेलवे परियोजनाएं और एक हाईवे प्रोजेक्ट शामिल है. इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत 13,041 करोड़ रुपये है. बिहार से जुड़ी फोरलेन सड़क परियोजना को खास तौर पर अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और सोनबरसा होते हुए नेपाल सीमा तक सड़क संपर्क बेहतर होगा.

कारोबार और आवाजाही को मिलेगा फायदा

मुजफ्फरपुर से नेपाल सीमा तक बनने वाला यह फोरलेन हाईवे उत्तर बिहार के लिए रणनीतिक और आर्थिक दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण है. सड़क के बेहतर होने से लोगों की आवाजाही आसान होगी और नेपाल सीमा तक पहुंच में सुधार आएगा. इसके साथ ही क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों और माल ढुलाई को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

रेलवे नेटवर्क को भी मिली मजबूती

कैबिनेट ने चार रेलवे परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है. इनमें हावड़ा-चेन्नई मुख्य रेल मार्ग से जुड़ी परियोजनाएं और कटक-पारादीप रेल खंड का विस्तार शामिल है. सरकार के मुताबिक इन परियोजनाओं से महत्वपूर्ण रेल मार्गों की क्षमता बढ़ेगी. इससे यात्री ट्रेनों के संचालन के साथ माल ढुलाई को भी अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी.

बिहार की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

कुल 13041 करोड़ रुपये होंगे खर्च

कैबिनेट से मंजूर पांचों परियोजनाओं पर कुल 13,041 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इनमें बिहार का मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा-नेपाल सीमा फोरलेन हाईवे प्रोजेक्ट 3591 करोड़ रुपये का है. केंद्र सरकार के इन फैसलों को देश के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

Also Read: Bihar Panchayat Election: आज अपलोड होगा पंचायत परिसीमन का डाटा, बदल सकती हैं सीमाएं और आरक्षण का पूरा समीकरण


विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन