बिहार में कल बदलेगा मौसम का मिजाज, 40 किमी की रफ्तार से हवाएं; कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
एआइ से बनायी गयी तस्वीर
बिहार में मॉनसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं. मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 अगस्त को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और गर्जन की चेतावनी जारी की है. हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
Bihar Weather : बिहार में मॉनसून की गतिविधियां एक बार फिर करवट ले रही हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना 20 अगस्त को उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के कई जिलों में व्रजपात,गर्जन और भारी बारिश होने की संभावना जतायी है.इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही तापमान में भी दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी की संभावाना जतायी जा रही है.
अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा जारी ताजा मौसम विज्ञप्ति के अनुसार 20 अगस्त बिहार के उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गईं हैं. इसके साथ ही अगले 24 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार
आज इन जिलों में बारिश के आसार मौसम विभाग के स्थानिक पूर्वानुमान के अनुसार 20 अगस्त को उत्तर-पूर्व बिहार (सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा) के अनेक स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं. वहीं, उत्तर-मध्य, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है.
मौसम की चेतावनी, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
उत्तर बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट के तहत गरज-चमक के साथ मौसम खराब होने की आशंका है. सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर में सतर्क रहने की जरूरत है. वैशाली, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और लखीसराय समेत सीमांचल के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज के साथ तेज हवा चलने की आशंका है और हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना जतायी जा रही है.

तापमान में बदलाव की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. अगले 24 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है. जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है. न्यूनतम पारा अगले पांच दिनों तक स्थिर बना रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में अधिकतम पारा वाल्मीकिनगर में 35 डिग्री सेल्सियस तथा सबसे कम तापमान गया जी में 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील
आपदा प्रबंधन और मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका को देखते हुए विभाग ने लोगों से खुले मैदान, ऊंचे पेड़ या बिजली के खंभों के पास न रहने की सलाह दी. किसानों को सलाह दी कि वज्रपात के दौरान घर में ही रहे. सुरक्षित स्थान पर शरण लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








