VIDEO : BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर EOU की रेड, पटना से बेगूसराय तक पहुंची टीम; आय से 90.4% अधिक संपत्ति का खुलासा

Updated:
विज्ञापन

पटना में BBOSE डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के आवास और दफ्तर पर EOU ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की है. 15 सदस्यीय टीम ने पटना और बेगूसराय में एक साथ कार्रवाई की, जहां नोटों की गड्डियां और जमीन के कागजात मिले हैं.

विज्ञापन

EOU Raid : पटना में बिहार ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन बोर्ड यानी BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOU की 15 सदस्यीय टीम ने पटना और बेगूसराय स्थित तीन ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की. छापेमारी के दौरान अजय कुमार सिंह अपने पटना स्थित आवास पर ही मौजूद थे, जहां टीम उनसे पूछताछ भी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

EOU के अनुसार अजय कुमार सिंह पर अपनी ज्ञात आय से करीब 90.4 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. जांच एजेंसी के मुताबिक यह अवैध संपत्ति करीब 3 करोड़ 43 लाख 78 हजार 300 रुपये की है. इसी मामले में विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट मिलने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है.

सुबह 8:30 बजे तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे तीन अलग-अलग स्थानों पर तलाशी शुरू की. पहला ठिकाना पटना के खाजपुरा स्थित आकाशवाणी रोड का चंद्रतारा भवन है, जहां अजय कुमार सिंह का आवास है.

दूसरी टीम पटना के मीठापुर स्थित बिहार ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन बोर्ड के कार्यालय पहुंची. वहीं तीसरी टीम ने बेगूसराय के साहिपुर कमाल थाना क्षेत्र के परोड़ गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर छापेमारी की.

तीनों स्थानों पर एक साथ दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. टीम यह पता लगाने में जुटी है कि अधिकारी ने अपनी आय के मुकाबले इतनी बड़ी संपत्ति किस तरह अर्जित की.

घर से नोटों की गड्डियां और जमीन के कागजात मिले

छापेमारी के दौरान अजय कुमार सिंह के आवास से नोटों के बंडल मिलने की जानकारी सामने आई है. इनमें 500 रुपये की कई गड्डियां शामिल हैं. हालांकि तलाशी पूरी होने से पहले बरामद नकदी की कुल राशि की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

पटना में नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे अनंत सिंह, हाथ जोड़कर किया अभिवादन, मोकामा के मुद्दों पर हुई चर्चा

EOU की टीम को कई गाड़ियों और जमीन से जुड़े कागजात भी मिले हैं. इन दस्तावेजों की जांच की जा रही है. अधिकारियों का फोकस संपत्तियों की खरीद, उनके मूल्य और आय के स्रोत का मिलान करने पर है.

19 अगस्त को दर्ज हुआ था मामला

इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई थाना में 19 अगस्त को कांड संख्या 19/26 दर्ज किया गया था. इसके बाद जांच आगे बढ़ाते हुए विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया.

गुरुवार को इसी वारंट के आधार पर अजय कुमार सिंह के तीन ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की गई. छापेमारी पूरी होने के बाद ही बरामद नकदी, दस्तावेज और अन्य संपत्तियों का विस्तृत ब्योरा सामने आने की संभावना है.

फिलहाल EOU की टीम तीनों ठिकानों पर जांच में जुटी है. अधिकारियों और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की तस्वीर साफ होगी.

Also : VIDEO : पटना में RJD के राजभवन मार्च में वाटर कैनन से तेजस्वी की हिरासत तक, वीडियो में देखें एक-एक घटनाक्रम



विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन