बेतिया: संत रविदास की 650वीं जयंती पर कलश यात्रा, सांसद-डीएम समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन
कलश यात्रा को रवाना करते सांसद, डीएम एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

संत रविदास की 650वीं जयंती पर बेतिया में निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. समाहरणालय से शुरू होकर यात्रा स्टेशन चौक और हरिवाटिका होते हुए वापस लौटी. लोगों ने संत रविदास के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

बेतिया कलश यात्रा: संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को बेतिया में कलश यात्रा निकाली गयी. समाहरणालय परिसर से शुरू हुई यात्रा को सांसद डॉ. संजय जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक कुमार श्रीवास्तव, जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा, डीएम तरनजोत सिंह, डीडीसी नितिन वैभव काजले और एसडीएम विकास कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यात्रा में बड़ी संख्या में विकास मित्र, जीविका कर्मी और अन्य लोग शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्टेशन चौक और हरिवाटिका से होकर गुजरी यात्रा

समाहरणालय परिसर से निकली कलश यात्रा स्टेशन चौक और हरिवाटिका होते हुए वापस समाहरणालय परिसर पहुंची. इस दौरान संत रविदास के जयकारे लगाए गए. लोगों ने उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. यात्रा में शामिल लोगों ने समानता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

सांसद बोले- आज भी प्रासंगिक हैं संत रविदास के विचार

सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया. उनका जीवन सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष और वंचित वर्गों के उत्थान की प्रेरणा देता है. उनकी शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं. जयंती के अवसर पर उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए.

डीएम ने कहा- हर वर्ग तक पहुंचाना है संदेश

डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समानता और समरसता का प्रतीक है. उनकी शिक्षाएं समाज को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं. उन्होंने कहा कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है. 650वीं जयंती पर निकली कलश यात्रा उनके संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का माध्यम बनी.

ये लोग रहे मौजूद

कलश यात्रा में जीविका डीपीएम आरके निखिल, भाजपा नेता मनोज सिंह, रवि सिंह, अनिल राम, सीमा माधोगढ़िया, जदयू नेता शंभू पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढे़ं:

बगहा में गंडक का कहर: 109 घर नदी में समाए, अब लोग खुद तोड़ रहे अपना आशियाना


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन