Amitabh Bachchan: जया बच्चन के गुस्से और डांट से कैसे बचते हैं अमिताभ बच्चन? 'KBC 18' के मंच पर खोला घर का सीक्रेट

Updated:
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन, फोटो इंस्टाग्राम

'कौन बनेगा करोड़पति 18' के मंच पर अमिताभ बच्चन ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया. बिग बी ने बताया कि देर रात घर पहुंचने पर पत्नी जया बच्चन के सवालों और डांट से बचने के लिए वह सुबह ही फैमिली ग्रुप में क्या मैसेज भेजते हैं. इसके साथ ही उन्होंने घर के काम और जया के हाथ के खास खाने को लेकर भी कई दिलचस्प खुलासे किए.

विज्ञापन

Amitabh Bachchan KBC 18: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी शानदार अदाकारी के साथ-साथ अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी जाने जाते हैं. इन दिनों वह टीवी के लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 18’ को होस्ट कर रहे हैं. शो में वह अक्सर कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत के दौरान अपनी  पर्सनल लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्से भी शेयर करते हैं.

विज्ञापन

हाल ही में उन्होंने पत्नी जया बच्चन को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान छा गई. बिग बी ने बताया कि अगर शूटिंग की वजह से उन्हें देर रात घर पहुंचना हो, तो वह पहले ही परिवार को इसकी जानकारी दे देते हैं. यही उनकी ‘डांट से बचने’ की खास तरकीब है.

Amitabh Text Them In Advance to Avoid Jaya's Scolding: देर से घर आने पर पहले ही कर देते हैं मैसेज

‘केबीसी 18’ के एक आगामी एपिसोड में कंटेस्टेंट प्रीतिराज ने अमिताभ बच्चन से उनकी पत्नी जया बच्चन को लेकर सवाल किया. इसके जवाब में बिग बी ने बताया कि उनका शूटिंग शेड्यूल कई बार काफी लंबा होता है और उन्हें देर रात घर पहुंचना पड़ता है. ऐसे में वह सुबह उठते ही अपने परिवार के ग्रुप में मैसेज कर देते हैं.

अमिताभ ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों के नाम उनके फोन में सेव हैं और उनका एक ग्रुप भी बना हुआ है. वह सुबह ही उस ग्रुप में नमस्कार के साथ यह जानकारी दे देते हैं कि उस दिन उनकी शूटिंग कहां है और उन्हें घर लौटने में देर होगी. साथ ही वह परिवार से यह भी कह देते हैं कि उनके खाने का इंतजार न करें. यानी अमिताभ के लिए पहले से सूचना देना ही सबसे आसान रास्ता है.

">

अमिताभ ने यह भी बताया कि अगर उन्हें बहुत ज्यादा देर हो जाती है, तो जया खुद खाना खा लेती हैं और सोने चली जाती हैं. इस बातचीत में दोनों के रिश्ते की एक घरेलू और मजेदार झलक देखने को मिली.

Amitabh Bachchan Helps in House Chores If Staffs are in Holiday: घर में स्टाफ न हो तो काम संभालते हैं बिग बी

बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने घर के कामों को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि जब घर पर स्टाफ मौजूद नहीं होता, तो वह खुद सफाई समेत जरूरी काम संभाल लेते हैं. हालांकि उन्होंने मजाकिया अंदाज में स्वीकार किया कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता.

 अमिताभ बच्चन, फोटो इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन, फोटो इंस्टाग्राम

ऐसे में कभी वह बाहर से खाना मंगवा लेते हैं और कभी जया से खाना बनाने के लिए कह देते हैं. अमिताभ ने बताया कि जया उनके लिए खाना बनाने में काफी उत्साहित हो जाती हैं और अलग-अलग चीजें बनाकर खिलाती हैं. इसके बाद वह उनसे पूछती भी हैं कि खाना उन्हें कैसा लगा.

He also Mentions How Jaya Make Food For Him: जया के हाथ के खाने का भी किया जिक्र

अमिताभ ने बातचीत में जया के हाथ से बने एक खास डेजर्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक समय के बाद उन्होंने खीर खाना बंद कर दिया था, जिसके बाद जया ने उनके लिए खास मिठाई बनाई। यह किस्सा दिखाता है कि लंबे वैवाहिक जीवन के बावजूद दोनों के बीच आज भी एक-दूसरे की पसंद-नापसंद का खास ख्याल रखा जाता है.

Amitabh and Jaya Bachchan Marriage: अमिताभ और जया की शादी 

अमिताभ और जया बच्चन की शादी 3 जून 1973 को हुई थी. दोनों ने साथ में कई यादगार फिल्मों में काम किया है. ‘जंजीर’, ‘अभिमान’, ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘मिली’ और ‘सिलसिला’ जैसी फिल्मों में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

फिलहाल अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. शो का 18वां सीजन 10 अगस्त 2026 से शुरू हुआ है और इसमें अमिताभ का वही पुराना अंदाज देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: 83 की उम्र में 24 घंटे काम कर रहे बिग बी, बोले- नींद और खाने तक का नहीं मिला वक्त


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola