Pakistan में छाई भारत की ये 3 फिल्में, नंबर 3 पर सनी देओल की इस मूवी का दबदबा, नंबर 1 करें Guess

Updated:
विज्ञापन

मैं वापस आऊंगा, कॉकटेल 2, इक्का, फोटो- इंस्टाग्राम

नेटफ्लिक्स ने पाकिस्तान की टॉप 10 ट्रेंडिंग मूवीज की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें भारत की 3 फिल्मों का क्रेज दिख रहा है. पहले और दूसरे नंबर पर रोमांटिक ड्रामा का कब्जा है. वहीं तीसरे नंबर पर सनी देओल का बोलबाला देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

Pakistan Netflix Top 10 Trending Movies: बॉलीवुड का क्रेज सिर्फ इंडिया तक नहीं, बल्कि दुनियाभर में देखने को मिलता है. पाकिस्तान में भी 3 इंडियन फिल्मों का बज बना हुआ है. खास बात ये है कि इस लिस्ट में इम्तियाज अली की एक स्लीपर हिट, एक फुल ऑन रोमांटिक ड्रामा और सनी देओल की दमदार स्टार पावर वाली फिल्म शामिल है. इनमें से एक मूवी तो पाकिस्तानी ऑडियंस के बीच ऐसी छाई है कि लगातार दो वीक से टॉप स्पॉट पर अपनी पकड़ बनाए हुए है.

विज्ञापन

Netflix Top 10 Trending List: पाकिस्तान में सबसे ज्यादा देखी जा रही है मैं वापस आऊंगा

नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट पाकिस्तानी ऑडियंस की फेवरेट 'मैं वापस आऊंगा' है. इसमें नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी जैसे स्टार्स हैं. इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 95 साल के बुजुर्ग के इर्द-गिर्द घूमती है, जो किसी तरह पाकिस्तान पहुंचने की बेचैनी में स्ट्रोक का शिकार हो जाता है. इसके बाद उसका पोता उनके बीते हुए वक्त की बिखरी यादों को जोड़ने की कोशिश करता है. बुजुर्ग कभी होश में आते हैं तो कभी पुरानी यादों में खो जाते हैं. उनके अतीत की परतें खुलने के साथ पोते को बंटवारे से पहले की जिंदगी और उससे जुड़े रिश्तों की झलक मिलती है.

टॉप 10 पाकिस्तानी मूवीज की लिस्ट में मैं वापस आऊंगा और कॉकटेल 2
टॉप 10 पाकिस्तानी मूवीज की लिस्ट में मैं वापस आऊंगा और कॉकटेल 2

Cocktail 2 Buzz In Pakistan: पाकिस्तान में कॉकटेल 2 का भी दिखा क्रेज

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' को पाकिस्तान के दर्शक पसंद कर रहे हैं. रोमांटिक ड्रामा की कहानी कुणाल और दीया के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लंबे समय तक लिव-इन में रहे हैं. दोनों की लाइफ तब बदल जाती है, जब एली की एंट्री होती है.

टॉप 10 पाकिस्तानी मूवीज की लिस्ट में इक्का
टॉप 10 पाकिस्तानी मूवीज की लिस्ट में इक्का

Ikka On Netflix Top 10 Trending List: इक्का भी है नेटफ्लिक्स के टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में

पाकिस्तान में सनी देओल का भी बोलबाला है. उनकी फिल्म इक्का टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​की ओर से निर्देशित और एल्केमी फिल्म्स की ओर से निर्मित फिल्म की कहानी एक हाई-स्टेक्स कोर्ट केस के अंत-गिर्द घूमती है, जहां न्याय, नैतिकता और व्यक्तिगत वफादारी के बीच की लाइन धीरे-धीरे धुंधली होती नजर आती है. सनी देओल के किरदार अर्जुन मेहरा की एंट्री एक बेहद तेज तर्रार और अनुभवी वकील के तौर पर सामने आते हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola