Toxic: ‘तबाही’ के बोल्ड सीन्स पर कियारा हुईं ट्रोल, यश ने किया सपोर्ट, बोले- जो सही लगे, वही करो
'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी और यश, फोटो- इंस्टाग्राम
‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर लॉन्च पर यश ने कियारा आडवाणी का खुलकर सपोर्ट किया. ‘तबाही’ गाने के बाद हुई ट्रोलिंग पर उन्होंने कहा कि एक एक्टर को वही करना चाहिए, जिस पर उसे भरोसा हो. साथ ही यश ने कियारा की मेहनत और फिल्म के लिए उनके डेडिकेशन की भी जमकर तारीफ की.
Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups: यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर 8 अगस्त को बेंगलुरु में एक ग्रैंड इवेंट में रिलीज किया गया. ट्रेलर में फिल्म की डार्क और इंटेंस दुनिया की झलक देखने को मिली. लेकिन इवेंट में सिर्फ फिल्म की कहानी ही चर्चा में नहीं रही. यश ने अपनी को-स्टार कियारा आडवाणी को लेकर भी खुलकर बात की, जो हाल ही में ‘तबाही’ गाने के बाद सोशल मीडिया ट्रोलिंग का सामना कर रही थीं. आइए जानते हैं कियारा के सपोर्ट में यश ने क्या कहा.
‘तबाही’ के बोल्ड सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा
‘टॉक्सिक’ के ‘तबाही’ गाने के साथ एक छोटा टीजर भी रिलीज किया गया था. इसमें यश और कियारा के किरदारों के बीच काफी इंटेंस और रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई थी. कुछ बोल्ड सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर कियारा को ट्रोल किया गया.
अब ट्रेलर लॉन्च के दौरान यश ने इस ट्रोलिंग पर कियारा का खुलकर सपोर्ट किया और उनके काम की तारीफ भी की.
यश ने की कियारा की जमकर तारीफ
यश ने कियारा की मेहनत की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि फिल्म में कियारा ने जो काम किया है, ट्रेलर में उसकी सिर्फ एक छोटी सी झलक दिखाई गई है. एक्टर ने कियारा को लेकर कहा,
“इसमें आपने जिस तरह का रोल किया है, वह तो ट्रेलर में एक झलक मात्र है. आप बहुत डेडिकेटेड हैं.”
यश ने बताया कि उन्होंने कियारा को फिल्म के लिए काफी मेहनत करते देखा है.
ट्रोलिंग पर बोले- जो सही लगे, वही करो
कियारा को ‘तबाही’ के बाद मिली ट्रोलिंग पर यश ने उन्हें काफी पॉजिटिव सलाह दी. उन्होंने कहा कि एक एक्टर को लोगों की बातों से ज्यादा परेशान नहीं होना चाहिए. यश ने कहा,
“आप जिस चीज में विश्वास करते हैं, आपको वह करना चाहिए और लोग जश्न मनाएंगे, लोग सराहना करेंगे.”
यानी अगर आपको अपने काम पर भरोसा है, तो वही करना चाहिए जो आपको सही लगता है. लोगों को आपका काम बाद में समझ आएगा और वे उसकी तारीफ भी करेंगे. एक्टर ने आगे कहा कि ‘टॉक्सिक’ अपने समय से थोड़ी आगे है. इसलिए हो सकता है कि दर्शकों को फिल्म की सोच और विजन समझने में थोड़ा समय लगे.
‘टॉक्सिक’ सिर्फ यश की फिल्म नहीं है
ट्रेलर लॉन्च के दौरान यश ने एक और खास बात कही. उन्होंने साफ किया कि वह ‘टॉक्सिक’ को सिर्फ अपनी फिल्म नहीं मानते. एक्टर ने कहा कि यह एक ऐसी इंडियन फिल्म है, जिसमें देश के कई टैलेंटेड और बड़े कलाकार एक साथ आए हैं. उन्होंने बताया कि सभी लोगों ने अपने ईगो और निजी चीजों को एक तरफ रखकर एक ही मकसद के लिए काम किया है.
यश के मुताबिक, टीम का लक्ष्य भारतीय सिनेमा को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ले जाना है. फिल्म की शूटिंग कन्नड़ और अंग्रेजी में की गई है.
फिल्म में कियारा का किरदार है काफी इंटेंस
ट्रेलर में कियारा के किरदार नादिया की भी ज्यादा झलक देखने को मिली है. नादिया एक सर्कस आर्टिस्ट है, जिसकी जिंदगी में काफी इमोशनल उथल-पुथल देखने को मिलती है.
फिल्म में कियारा का किरदार उनकी पिछली फिल्मों से काफी अलग और ज्यादा इंटेंस नजर आ रहा है. वहीं, नादिया और यश के किरदार के बीच का कनेक्शन भी कहानी का एक अहम हिस्सा लगता है.
कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?
ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब फैंस की नजर फिल्म की रिलीज पर है. यश और कियारा की यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 26 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: Toxic: नयनतारा ने पहले ठुकरा दी थी यश की फिल्म, फिर ऐसा क्या हुआ कि तुरंत बदल गया फैसला?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










