बॉक्स ऑफिस पर ‘Spider-Man: Brand New Day’ का कब्जा, 10 दिन में 450 करोड़ से ज्यादा कमा डाले

Updated:
विज्ञापन

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे, फोटो- इंस्टाग्राम

स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. 10वें दिन फिल्म ने 31 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. जानें कुल कमाई और भाषाओं के अनुसार रिपोर्ट.

विज्ञापन

Spider-Man: Brand New Day Box Office Collection Day 10: टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी भी बना हुआ है. शनिवार यानी 10वें दिन फिल्म ने भारत में शानदार कमाई की और एक बार फिर साबित कर दिया कि स्पाइडर-मैन का जलवा अभी भी कायम है. आइए बताते हैं 10वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ कमाए और अब इसका कुल कलेक्शन कहां पहुंच गया है.

450 करोड़ के पार पहुंची कमाई

image.png
Spider-Man: Brand New Day Box Office Report, Photo- Sacnilk

Sacnilk के मुताबिक, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ ने 10वें दिन भारत में 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. शनिवार को फिल्म के 13,482 शोज चलाए गए थे. इस कमाई के साथ फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 455.33 करोड़ रुपये हो गया है.

वहीं, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन अब 380.75 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. यानी रिलीज के सिर्फ 10 दिनों में फिल्म ने भारत में ही जबरदस्त कमाई कर ली है.

किस भाषा में कितनी कमाई हुई?

10वें दिन फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अंग्रेजी वर्जन ने सबसे ज्यादा 18 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, हिंदी वर्जन से 10.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

तमिल वर्जन ने 1.8 करोड़ रुपये, तेलुगु वर्जन ने 68 लाख रुपये और मलयालम वर्जन ने करीब 2 लाख रुपये कमाए. यानी साफ है कि फिल्म को हिंदी और अंग्रेजी दर्शकों से सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है.

3D शोज में भी दिखा जबरदस्त क्रेज

फिल्म के अंग्रेजी 3D वर्जन की कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 51.06 फीसदी रही. सुबह के शोज में 36.11 फीसदी सीटें भरीं, जबकि दोपहर में यह आंकड़ा बढ़कर 55.22 फीसदी हो गया. शाम के शोज में 59 फीसदी और रात में 53.89 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही.

हिंदी 3D वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 31.54 फीसदी रही. वहीं, हिंदी 2D वर्जन में 22.93 फीसदी और अंग्रेजी 2D में 50.47 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

तमिल वर्जन की ऑक्यूपेंसी 57.25 फीसदी रही, जबकि तेलुगु वर्जन की 30.33 फीसदी रही.

ये भी पढ़ें: Spider-Man: Brand New Day Box Office: टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने फिर पकड़ी रफ्तार, अब 'एवेंजर्स: एंडगेम' का रिकॉर्ड खतरे में


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola