भारत में टॉम हॉलैंड का जलवा, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने 4 दिन में कर डाली बंपर कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन

स्पाइडर-मैन, फोटो इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Spider-Man: Brand New Day Box Office Day 4: टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस धुआंधार कमाई की. रिलीज के महज चार दिनों में 257.95 करोड़ और 308.46 करोड़ ग्रॉस की कमाई कर ली है. मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस फिल्म में टॉम हॉलैंड के साथ जेंडया, सैडी सिंक, जैकब बैटलन और मार्क रफालो जैसे कई स्टार्स नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Spider-Man: Brand New Day Box Office Day 4: टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाका कर दिया है. फिल्म सिर्फ अच्छा नहीं, बल्कि रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. ओपनिंग वीकेंड में ही इसने इंडिया में 300 करोड़ ग्रॉस का आंकड़ा पार कर लिया.

विज्ञापन

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने वीकेंड में कमाए इतने करोड़

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने 2 अगस्त को 77.75 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 257.95 करोड़ हो गया. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 308.46 करोड़ के पार निकल चुका है. रविवार फिल्म के लिए अब तक का सबसे स्ट्रॉन्ग डे साबित हुआ. पूरे देश में 16,781 शोज के दौरान इसकी 79.6 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जो दर्शकों के जबरदस्त क्रेज को दिखाती है.

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- sacnilk
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- sacnilk

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे की क्या है कहानी

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे मार्वल कॉमिक्स के मशहूर सुपरहीरो स्पाइडर-मैन पर आधारित है. फिल्म को कोलंबिया पिक्चर्स, मार्वल स्टूडियोज और पास्कल पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है, जबकि डिस्ट्रीब्यूशन सोनी पिक्चर्स रिलीजिंग ने संभाला है. यह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की 38वीं फिल्म और स्पाइडर-मैन: नो वे होम (2021) के बाद चौथी एमसीयू स्पाइडर-मैन फिल्म है. इस बार कहानी में पीटर पार्कर अपनी पहचान छिपाकर न्यूयॉर्क की सुरक्षा करता रहता है, लेकिन इसी दौरान वह एक नए और बेहद खतरनाक दुश्मन का सामना करता है. साथ ही उसे अपनी सुपरपावर्स में हो रहे रहस्यमयी बदलावों से भी जूझना पड़ता है, जो आगे चलकर बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं.

फिल्म में मौजूद हैं ये स्टारकास्ट

फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है, जबकि इसकी कहानी क्रिस मैककेना और एरिक सोमरस ने लिखी है. टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर/स्पाइडर-मैन के रोल में नजर आ रहे हैं. उनके साथ जेंडया, सैडी सिंक, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, फ्लोरेंस पुघ, ट्रैमेल टिलमैन, मारिसा टोमेई और मार्क रफालो भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म 31 जुलाई को अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब दुनियाभर के साथ-साथ भारत में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है.

ये भी पढ़ें: गदर मचा रही है टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे', 2 दिनों में धुरंधर-द ओडिसी के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola