टॉम हॉलैंड की फिल्म का जलवा बरकरार, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने 5 दिनों में कमा लिए इतने करोड़

Updated:
विज्ञापन

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने पहले सोमवार को 69.4% की गिरावट के बावजूद भारत में लगभग 23.80 करोड़ रुपये नेट की कमाई की. फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 281.75 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 336.91 करोड़ पहुंच गया है.

विज्ञापन

टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' अपने धमाकेदार ओपनिंग वीकेंड के बाद फर्स्ट मंडे को थोड़ी स्लो डाउन हुई. वीकडे ड्रॉप के बावजूद फिल्म की स्पीड अब भी काफी स्ट्रॉन्ग है और ये इंडिया में जल्द ही 300 करोड़ नेट क्लब में एंट्री लेने वाली है.

विज्ञापन

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू' डे ने 5वें दिन कमाए इतने करोड़

Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें दिन करीब 23.80 करोड़ की नेट की कमाई की. 3 अगस्त को मूवी पूरे भारत में 16,874 शोज में चली. इसके साथ ही फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 281.75 करोड़ पहुंच गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 336.91 करोड़ हो चुका है. 2 अगस्त को फिल्म ने 77.75 करोड़ कमाए थे. वहीं मंडे को कलेक्शन में करीब 69.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे कलेक्शन
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे कलेक्शन

किस भाषा ने किया सबसे ज्यादा बिजनेस?

3 अगस्त को भी इंग्लिश वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की. इसने करीब 12.50 करोड़ का बिजनेस किया और 7,534 शोज में चला. वहीं हिंदी वर्जन ने 8.75 करोड़ की कमाई की, जिसके 7,140 शोज थे. बाकी भाषाओं की बात करें तो तमिल वर्जन ने लगभग 1.50 करोड़, तेलूगु ने 1 करोड़, जबकि कनाडा और मलयालम वर्जन ने क्रमशः करीब 2 लाख और 3 लाख का कलेक्शन किया.

फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी

सोनी पिक्चर्स और मार्वल स्टूडियोज की इस नई स्पाइडर-मैन फिल्म के निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन हैं. पीटर पार्कर की है, जो अपनी पर्सनल लाइफ और स्पाइडर-मैन की बीच के समुद्र तट बनाने की कोशिश करती है. इस बार उनका सामना कई नई चुनौतियों और साहसी विलेन से भी हुआ. फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के रोल में नजर आए. उनके साथ जेंडया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, सैडी सिंक और लिजा कोलन-ज़ायास भी अहम किरदार निभा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: भारत में टॉम हॉलैंड का जलवा, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने 4 दिन में कर डाली बंपर कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola