Spider-Man Brand New Day Box Office: 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन', छठे दिन भी करोड़ों में हुई कमाई

Updated:
विज्ञापन

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस डे 6, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से अधिक की नेट कमाई कर ली है. जानिए छठे दिन की कमाई और अब तक का कुल कलेक्शन.

विज्ञापन

Spider-Man Brand New Day Box Office Day 6: टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारत में शानदार कमाई कर रही है. ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद इसकी रफ्तार अब भी मजबूत बनी हुई है. सबसे बड़ी बात यह है कि फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में ही 300 करोड़ रुपये नेट क्लब में एंट्री कर ली है. आइए जानते हैं कि छठे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की और अब तक इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना पहुंच गया है.

विज्ञापन

डे 6 पर फिल्म ने कमाए इतने करोड़

image.png
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को 21.50 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 303.25 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 362.61 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

कैसा रहा थिएटर ऑक्यूपेंसी?

मंगलवार को फिल्म की English 3D स्क्रीनिंग में कुल 24.97% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. सुबह के शोज में 15.67%, दोपहर में 22.33%, शाम में 28.89% और रात के शोज में 33% ऑक्यूपेंसी रही.

वहीं Hindi 3D में 22.58%, Hindi 2D में 16.27% और English 2D में 25.75% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. इससे साफ है कि वीकडे में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

दुनियाभर में भी बनाया बड़ा रिकॉर्ड

भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का जलवा देखने को मिल रहा है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 1 बिलियन डॉलर (करीब 8,700 करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में यह साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है.

फिल्म में कौन-कौन हैं?

Destin Daniel Cretton के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड के अलावा जेंडाया, जैकब बैटलॉन, मार्क रफालो, जॉन बर्नथल, सैडी सिंक और ट्रामेल टिलमैन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. यह टॉम हॉलैंड की स्पाइडर-मैन सीरीज की चौथी सोलो फिल्म है.

ये भी पढ़ें: टॉम हॉलैंड की फिल्म का जलवा बरकरार, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने 5 दिनों में कमा लिए इतने करोड़


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola