400 करोड़ क्लब में 'Spider-Man: Brand New Day' की एंट्री, 'Border 2' को पछाड़ बनी 2026 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म

Updated:
विज्ञापन

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Spider-Man: Brand New Day ने भारत में 400 करोड़ रुपये ग्रॉस का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने बॉर्डर 2 को पीछे छोड़ते हुए 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है.

विज्ञापन

Spider-Man: Brand New Day Box Office: टॉम हॉलैंड और जेंडाया की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारत में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रिलीज के सिर्फ एक हफ्ते में फिल्म ने 400 करोड़ रुपये ग्रॉस का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ इसने 'बॉर्डर 2' को पीछे छोड़ते हुए 2026 की भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन

Spider-Man: Brand New Day Box Office Record: अब सिर्फ 'धुरंधर: द रिवेंज' है आगे

image.png

Sacnilk के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में अब तक 400.21 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई कर ली है. वहीं, 'बॉर्डर 2' का लाइफटाइम भारत ग्रॉस कलेक्शन 392.94 करोड़ रुपये रहा था. यानी स्पाइडर-मैन ने अब बॉर्डर 2 को पीछे छोड़ दिया है.

हालांकि, साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म अब भी 'धुरंधर: द रिवेंज' बनी हुई है. इस फिल्म ने भारत में 1,375.39 करोड़ रुपये ग्रॉस का कारोबार किया है.

Spider-Man: Brand New Day Collection Day 8: आठवें दिन भी कमाई रही शानदार

Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने 8वें दिन करीब 14.20 करोड़ रुपये नेट की कमाई की. हालांकि, वीकडेज की वजह से कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है.

फिल्म की ओपनिंग वीकेंड कमाई इतनी शानदार रही कि अब भी यह भारत में साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में शामिल है.

Spider-Man: Brand New Day Worldwide Collection: दुनियाभर में भी कर रही है धमाकेदार कमाई

भारत ही नहीं, दुनियाभर में भी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का जलवा देखने को मिल रहा है. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1.188 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. इससे पहले फिल्म 'टॉय स्टोरी 5' को पीछे छोड़कर साल 2026 की दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है.

इतना ही नहीं, यह दुनियाभर में 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा सबसे तेजी से पार करने वाली फिल्मों में भी शामिल हो गई है.

Spider-Man: Brand New Day Cast: फिल्म में कौन-कौन हैं स्टार्स?

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है. फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के किरदार में नजर आए हैं. उनके साथ जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफालो, माइकल मैंडो, क्रोंडन और सैडी सिंक भी अहम भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें: मेरे बाद कोई और बनेगा स्पाइडर-मैन... टॉम हॉलैंड ने मार्वल के रिप्लेसमेंट प्लान पर किया बड़ा खुलासा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola