‘बंटवारा 1947’ में लौट रही हैं सकीना? अमीषा पटेल ने सनी देओल संग वापसी का बताया सच
बंटवारा 1947 की कास्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
‘बंटवारा 1947’ में अमीषा पटेल के सकीना के किरदार में लौटने की खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. अब एक्ट्रेस ने खुद इन रूमर्स पर सफाई देते हुए साफ कर दिया है कि फिल्म में सनी देओल के साथ उनकी वापसी नहीं हो रही है.
‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले अमीषा पटेल ने फिल्म में अपनी मौजूदगी को लेकर चल रही रूमर्स पर सफाई दी है. आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी इस पीरियड ड्रामा फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं, शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल भी अहम किरदार निभा रहे हैं.
बंटवारा 1947 में क्या लौट रहा है सकीना का किरदार
अमीषा पटेल को मुंबई में स्पॉट किया गया. इसी दौरान एक पैपराजी वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया कि वह और सनी देओल ‘बंटवारा 1947’ में सकीना और तारा के किरदार में फिर साथ नजर आने वाले हैं. एक्ट्रेस ने साफ किया कि उनका सकीना वाला किरदार सिर्फ सनी देओल के ‘गदर’ फ्रेंचाइजी के तारा सिंह से जुड़ा है. इसका ‘बंटवारा 1947’ में सनी के किरदार से कोई कनेक्शन नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की फीमेल लीड वह नहीं, बल्कि प्रीति जिंटा हैं. सोशल मीडिया पर चल रही ये खबर महज गलतफहमी थी.

ये भी पढ़ें: 8 साल बाद फिल्मों में लौटीं प्रीति जिंटा, पहले ही दिन नर्वस थीं एक्ट्रेस, बोलीं- 'समझ नहीं आ रहा था क्या करूं'
अमीषा पटेल के बंटवारा 1947 में होने की अफवाह कैसे उड़ी
दरअसल, फिल्म में प्रीति जिंटा के लुक की तुलना ‘गदर’ फ्रेंचाइजी में अमीषा पटेल के आइकॉनिक किरदार 'सकीना' से होने लगी थी' इसी वजह से सोशल मीडिया पर कन्फ्यूजन बढ़ गया' इसी बीच एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि अमीषा पटेल भी सनी देओल के साथ इस नई फिल्म में 'सकीना' के रोल को दोबारा निभाने वाली हैं.
‘बंटवारा 1947’ के बारे में
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी और फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी के निर्देशन में तैयार ‘बंटवारा 1947’ 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की बैकग्राउंट पर बेस्ड एक पीरियड ड्रामा है. फिल्म की कहानी सिकंदर मिर्जा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार सनी देओल निभा रहे हैं. विभाजन के दौरान एक मुस्लिम व्यक्ति के तौर पर सिकंदर पाकिस्तान पहुंचता है, जहां उसे एक बड़ी हवेली रहने के लिए मिलती है. यह हवेली पहले एक हिंदू परिवार की हुआ करती थी. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब सिकंदर को पता चलता है कि हवेली में एक बुजुर्ग हिंदू महिला ‘माई’ अभी भी रह रही हैं और वहां से जाने को तैयार नहीं हैं. ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें: पिता धर्मेंद्र के निधन के तुरंत बाद शूटिंग पर लौटे थे सनी देओल, इक्का की को-स्टार ने सुनाया इमोशनल किस्सा
ये भी पढ़ें: Batwara 1947: सनी देओल से प्रीति जिंटा तक, किसने ली कितनी फीस? पूरी लिस्ट यहां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए