पिता धर्मेंद्र के निधन के तुरंत बाद शूटिंग पर लौटे थे सनी देओल, इक्का की को-स्टार ने सुनाया इमोशनल किस्सा

Updated:
विज्ञापन

सनी देओल और धर्मेंद्र, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संजीदा शेख ने 'इक्का' की शूटिंग से जुड़ा एक इमोशनल किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि पिता धर्मेंद्र के निधन के तुरंत बाद भी सनी देओल सेट पर पहुंचे और पूरी प्रोफेशनल तरीके से शूटिंग पूरी की.

विज्ञापन

संजीदा शेख के लिए साल 2026 काफी खास रहा. एक्ट्रेस ने अजय देवगन संग धमाल 4 में काम किया. फिर कुछ ही समय बाद वह नेटफ्लिक्स की फिल्म 'इक्का' में दिखाई दीं. इस फिल्म में उन्होंने सनी देओल और अक्षय खन्ना जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की. इसी बीच उन्होंने गदर 2 एक्टर को एक खुलासा किया.

विज्ञापन

संजीदा शेख ने सनी देओल से जुड़ा एक इमोशनल किस्सा किया शेयर

हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में दौरान संजीदा शेख ने सनी देओल संग काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया. उन्होंने कहा कि इक्का की शूटिंग के आखिरी शेड्यूल के दौरान ही दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हुआ था. हालांकि गदर 2 एक्टर ने पर्सनल लॉस के बावजूद काम के प्रति जिम्मेदारी निभाई.

धर्मेंद्र के निधन के तुरंत बाद सनी देओल ने इक्का की शूटिंग की

संजीदा ने कहा, "मुझे आज भी याद है कि धर्मेंद्र सर के निधन के तुरंत बाद भी सनी सर शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचे. वक्त मैं बस यही सोच रही थी कि क्या कमाल का प्रोफेशनलिज्म है. उनके कद का कोई भी कलाकार चाहता तो कुछ दिनों का ब्रेक ले सकता था और कह सकता था कि अभी शूट करने का मन नहीं है, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. वह रोज सेट पर आते, अपना काम पूरी ईमानदारी से पूरा करते और फिर वापस चले जाते. उन्हें देखकर मुझे एहसास हुआ कि अपने काम के प्रति समर्पण और अनुशासन क्या होता है. , जो एक कलाकार के तौर पर हमेशा मेरे साथ रहेगा." दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को, उनके 90वें जन्मदिन से ठीक पहले हुआ था.

ये भी पढ़ें: सनी देओल Vs इमरान हाशमी की होगी बॉक्स ऑफिस भिड़ंत, नहीं टलेगी ‘आवारापन 2’ की रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर

संजीदा शेख ने इन स्टार्स से सीखा बहुत कुछ

संजीदा शेख ने बताया कि 'धमाल 4' और 'इक्का' जैसी फिल्मों में काम करने के दौरान उन्हें सनी देओल, अजय देवगन और अक्षय खन्ना जैसे अनुभवी कलाकारों को करीब से देखने और उनसे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला. उनके मुताबिक, इन सितारों का अपने काम के प्रति डेडिकेशन, अनुशासन और प्रोफेशनल रवैया उनके लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं रहा.

संजीदा ने एक्टर्स की तारीफ में कही ये बात

संजीदा ने आगे कहा, "ये सभी कलाकार सेट पर आते हैं, पूरी ईमानदारी और प्रोफेशनल तरीके से अपना काम करते हैं और बिना किसी दिखावे के वापस चले जाते हैं. इतने बड़े स्टार होने के बावजूद उनके व्यवहार में बिल्कुल भी घमंड नहीं दिखता. उन्हें देखकर समझ आता है कि इंडस्ट्री में लंबे समय तक टिके रहने के लिए सिर्फ टैलेंट नहीं, बल्कि विनम्रता भी उतनी ही जरूरी होती है."

ये भी पढ़ें: "ये भी कोई टाइम है कॉल करने का..." जब सनी देओल की डांट से डर गई थीं प्रीति जिंटा

ये भी पढ़ें: Sanjeeda Shaikh ने हर्षवर्द्धन राणे संग डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं अपने जीवन को…


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola