"ये भी कोई टाइम है कॉल करने का..." जब सनी देओल की डांट से डर गई थीं प्रीति जिंटा

Updated:
1 / 7
प्रीति जिंटा ने बंटवारा 1947 के प्रमोशन के दौरान एक मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि एक बार बॉबी देओल से बात करने के लिए लैंडलाइन पर कॉल किया, लेकिन सनी देओल ने फोन उठाया और उनपर चिल्लाने लगे.
फुल स्क्रीन में देखें

प्रीति जिंटा और सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

प्रीति जिंटा ने बंटवारा 1947 के प्रमोशन के दौरान एक मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि एक बार बॉबी देओल से बात करने के लिए लैंडलाइन पर कॉल किया, लेकिन सनी देओल ने फोन उठाया और उनपर चिल्लाने लगे.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 7
प्रीति जिंटा 8 साल बाद बड़े पर्दे पर करेंगी वापसी
फुल स्क्रीन में देखें

प्रीति जिंटा, फोटो- इंस्टाग्राम

प्रीति जिंटा 8 साल बाद बड़े पर्दे पर करेंगी वापसी

करीब आठ साल बाद प्रीति जिंटा फिल्म 'बंटवारा 1947' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपने कमबैक से जुड़ी कुछ मजेदार यादें भी शेयर कीं. उन्होंने बताया कि साल 1999 के आसपास उन्होंने पहली बार एप्पल कंप्यूटर देखा था, जिसे उस समय सनी देओल इस्तेमाल कर रहे थे.

3 / 7
जब प्रीति जिंटा पर चिल्लाने लगे थे सनी देओल
फुल स्क्रीन में देखें

प्रीति जिंटा, बॉबी देओल अपने दोस्तों के साथ, फोटो- इंस्टाग्राम

जब प्रीति जिंटा पर चिल्लाने लगे थे सनी देओल

प्रीति ने एक और दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए कहा कि लैंडलाइन वाले दिनों में एक रात उन्होंने बॉबी देओल से बात करने के लिए फोन किया था, लेकिन कॉल सनी देओल ने उठा लिया. उन्होंने हंसते हुए याद किया कि सनी ने फोन उठाते ही कहा, "ये भी कोई टाइम है कॉल करने का." वह चिल्लाने लगे.

4 / 7
सनी से डांट खाने के बाद प्रीति जिंटा ने किया था ये काम
फुल स्क्रीन में देखें

प्रीति जिंटा और सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

सनी से डांट खाने के बाद प्रीति जिंटा ने किया था ये काम

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उस वक्त वह इतनी घबरा गई थीं कि उन्होंने इस घटना का जिक्र अपनी पर्सनल डायरी में किया कि उन्हें सनी देओल से डांट पड़ी है, वह चिल्लाए हैं.

5 / 7
बंटवारा 1947 के सेट पर सनी ने यूं प्रीति का किया सपोर्ट
फुल स्क्रीन में देखें

प्रीति जिंटा और सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

बंटवारा 1947 के सेट पर सनी ने यूं प्रीति का किया सपोर्ट

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रीति जिंटा ने शूटिंग के पहले दिन का किस्सा भी शेयर किया. प्रीति ने हंसते हुए कहा, "पहले ही दिन उन्होंने फिल्म का सबसे मुश्किल सीन रख दिया था. मैं काफी नर्वस थी और बार-बार सनी जी की तरफ देख रही थी कि अब क्या करूं?" एक्ट्रेस के मुताबिक, सनी ने मुस्कुराते हुए उनसे कहा, "टेंशन मत लो, उन्हें रीटेक्स पसंद हैं... पहले कुछ खा लो जाकर?" इस छोटे से जेस्चर ने उनका आत्मविश्वास बढ़ा दिया और शूटिंग शुरू होते ही सारी घबराहट खत्म हो गई.

6 / 7
बंटवारा 1947 की क्या है कहानी
फुल स्क्रीन में देखें

बंटवारा 1947 फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

बंटवारा 1947 की क्या है कहानी

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'बंटवारा 1947' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसे आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस का सपोर्ट मिला है. फिल्म की कहानी भारत के बंटवारे और पंजाब के विभाजन के दौर में बसे लाहौर की बैकग्राउंड पर आधारित है.

7 / 7
बंटवारा 1947 कब होगी रिलीज
फुल स्क्रीन में देखें

बंटवारा 1947 फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

बंटवारा 1947 कब होगी रिलीज

फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर अहम किरदारों में नजर आएंगे. दमदार स्टारकास्ट और ऐतिहासिक कहानी से सजी 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola