खूंटी में शराब का काला कारोबार पकड़ाया, भट्ठी ध्वस्त; 130 लीटर चुलाई शराब और 1200 किलो जावा महुआ नष्ट
उत्पाद विभाग ने खूंटी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा है. छापेमारी में अवैध शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर भारी मात्रा में चुलाई शराब और जावा महुआ को नष्ट किया गया.
खूंटीः जिले में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण और खरीद-बिक्री के खिलाफ अभियान शुरू कर दी है. इसके तहत सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर खूंटी थाना क्षेत्र के रीदाडीह, कुसुमटोली, बेलांगी और कर्रा रोड में अवैध शराब निर्माण तथा खरीद-बिक्री के खिलाफ छापेमारी की गयी. अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित शराब की भट्टी बरामद की गयी. जिसे उत्पाद विभाग की टीम ने ध्वस्त कर दिया. इस दौरान अवैध रूप ये बनायी गयी 130 लीटर चुलाई शराब तथा लगभग 1200 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया. वहीं विभाग द्वारा अवैध रूप से शराब भट्टी संचालित करने वालों की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. विभाग ने आगे भी छापेमारी अभियान चलाने की चेतावनी दी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए