कर्रा में करम की धूम, मांदर-नगाड़े की थाप पर झूमे 30 गांवों के ग्रामीण
कर्रा के कच्चाबारी में आदिवासी एकता मंच ने मनाया करमा पूर्व मिलन समारोह | Prabhat Khabar Network
कर्रा में आदिवासी एकता मंच ने करम पूर्व मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया. इस कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के सैकड़ों लोग पारंपरिक वेशभूषा और संगीत के साथ शामिल हुए. यह उत्सव आदिवासी संस्कृति और एकता का प्रतीक बना.
कर्रा. आदिवासी एकता मंच, कच्चाबारी मोड़ के तत्वावधान में सोमवार को करम पूर्व मिलन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कर्रा प्रखंड के करीब 25 से 30 गांवों के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए. लोगों ने मांदर और नगाड़े की धुन पर सांस्कृतिक उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाबिल हेमरोम, विशिष्ट अतिथि दयामनी बारला, जसिंता केरकेट्टा, संगा पड़हा राजा जेवियर संगा और कच्चाबारी पंचायत की मुखिया ज्योति मिंज समेत संयुक्त पड़हा के सदस्य मौजूद रहे.
मौके पर आदिवासी एकता मंच के अध्यक्ष हाबिल कच्छप, उपाध्यक्ष बिरसा मुंडा, सचिव बसंत बालमुचू, उप सचिव मंटू धान और संयोजक संदीप संगा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए