मुरहू में ब्याहुत कलवार जायसवाल समाज का पारिवारिक मिलन, खूंटी में धर्मशाला निर्माण पर चर्चा
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि | Prabhat Khabar Network
ब्याहुत कलवार जायसवाल समाज मुरहू ने भगवान बलभद्र और सहस्त्रबाहु अर्जुन की वार्षिक पूजा के साथ पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया. इस दौरान खूंटी में भव्य धर्मशाला निर्माण की योजना पर भी चर्चा हुई.
खूंटी. ब्याहुत कलवार जायसवाल समाज मुरहू की ओर से भगवान बलभद्र और भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की वार्षिक पूजा सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन धर्मशाला में किया गया. कार्यक्रम में मुरहू, खूंटी, रांची, तोरपा, बुंडू और कर्रा से समाज के लोग शामिल हुए.
मुख्य अतिथि अधिवक्ता कृष्ण भगत ने समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने के लिए आयोजित कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने बच्चों को बेहतर संस्कार देने के साथ उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही.
खूंटी में धर्मशाला बनाने की योजना
प्रदेश अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने कहा कि खूंटी में जमीन उपलब्ध होने पर समाज की ओर से भव्य धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा. उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की.
कार्यक्रम को पारस जायसवाल और अनिल भगत समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. इस दौरान सुरेश प्रसाद ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए