एक माह से अंधेरे में था कर्रा का सिरका गांव, नया ट्रांसफार्मर लगते ही बहाल हुई बिजली

Updated:
विज्ञापन

सिरका में नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को मिली राहत | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कर्रा प्रखंड के सिरका गांव में एक महीने से बिजली की समस्या थी. नए 25 केवी ट्रांसफार्मर के लगने से अब बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है. ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड के सिरका गांव में सोमवार को 25 केवी के नए बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा ने फीता काटकर किया. नए ट्रांसफार्मर के लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल हो गयी.

विज्ञापन

बताया गया कि सिरका गांव का 25 केवी ट्रांसफार्मर पिछले एक माह से खराब था. इससे ग्रामीणों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अल्बर्ट तिग्गा को दी थी. इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ से समन्वय कर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया.

नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति सामान्य हो गयी. ग्रामीणों ने बिजली समस्या के समाधान पर राहत जतायी.

मौके पर हेरमन बाखला, मंगल लिंडा, बुधवा बाखला, लखन महतो, सागर महतो, सुमन खलखो, नंदू बाखला, बाया संगा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola