नईसराय में खान बचाव प्रतियोगिता शुरू, 13 रेस्क्यू टीमें दिखायेंगी दम
नईसराय में 40वीं चार दिवसीय क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हुआ है. इसमें सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों की 13 रेस्क्यू टीमें हिस्सा ले रही हैं. प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य दुर्घटनाओं के दौरान बचाव कार्यों का बेहतर प्रदर्शन करना है.
रामगढ़. सीसीएल खान बचाव केंद्र नईसराय में सोमवार से 40वीं चार दिवसीय क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता 21 से 24 सितंबर तक आयोजित की जा रही है. इसमें सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों की 13 रेस्क्यू टीमें हिस्सा ले रही हैं. प्रतियोगिता का उद्देश्य खान में आकस्मिक दुर्घटना के दौरान रेस्क्यू टीम द्वारा जान-माल के बचाव के लिए किये जाने वाले कार्यों का बेहतर प्रदर्शन करना है. पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची रेस्क्यू टीमों की रिपोर्टिंग हुई. इसके अलावा खान बचाव केंद्र रामगढ़, आरआरआरटी कथारा और आरआरआरटी चूरी की टीमों के बीच रेस्क्यू रिले रेस प्रतियोगिता हुई.
बैंड धुन पर मार्च पास्ट करेंगी टीमें
मंगलवार को झंडोत्तोलन के बाद सभी टीमें बैंड धुन पर मार्च पास्ट करेंगी. इसके बाद रेस्क्यू रिले रेस, स्टेच्यूटरी टेस्ट और फर्स्ट एड प्रैक्टिकल समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी. रेस्क्यू रिकवरी प्रतियोगिता भुरकुंडा अंडरग्राउंड माइंस में आयोजित की जायेगी.
13 रेस्क्यू टीमें लेंगी हिस्सा
प्रतियोगिता में बरका-सयाल, अरगड्डा, कुजू, हजारीबाग, ढोरी, कथारा, मगध संघमित्रा, एनके, जेएमएस चूरी, अम्रपाली-चंद्रगुप्त, पिपरवार और एनसीएल की टीमों समेत 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं. विजेता टीमों को 24 सितंबर को रांची स्थित संगम ऑडिटोरियम, सीसीएल मुख्यालय में पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. आयोजन महाप्रबंधक (सुरक्षा व रेस्क्यू) विनोद कुमार के मार्गदर्शन में हो रहा है. इसमें मुख्य प्रबंधक विकास कुमार, अधीक्षक अमरेंद्र कुमार, एसके सिंह, व्योमकेश कुमार, स्थायी ब्रिगेड मेंबर और खान बचाव केंद्र के कर्मचारी शामिल हैं. मुख्य निर्णायकों में डीएमएस रांची रीजन अजीत कुमार, डीएमएस चाईबासा योहाना येजेरला, डीएमएस कोडरमा श्याम मिश्रा, सीवीओ पंकज कुमार, डीटी पीएंडपी सीसीएल अनूप हंजुरा, निदेशक सीएस तिवारी, निदेशक एचआर हर्ष नाथ मिश्रा, निदेशक पवन कुमार मिश्रा, डिप्टी डीजी डॉ एसएस प्रसाद और सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह शामिल हैं. प्रतियोगिता में तुलसी बेदिया, मनोज शर्मा, मो शमशाद, संजय गोराई, सिकंदर सोरेन, अविनाश मरांडी, धीरज राउत, अमित श्रीवास्तव, इमरान अहमद, राजेश, बैजनाथ, राधेश्याम, नंद लाल, पप्पू, मुकेश और प्रयाग समेत अन्य शामिल हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए