छावनी परिषद के विभिन्न वार्डों में आठ विकास योजनाओं का शिलान्यास, सड़क-नाली और आवागमन सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा
विकास योजनाओं का शिलान्यास करते रामगढ विधायक ममता देवी व सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल. | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ छावनी परिषद के विभिन्न वार्डों में जनसुविधाओं और आवागमन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आठ नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया है. विधायक ममता देवी और सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने इसका उद्घाटन किया. इन योजनाओं से लोगों को जल्द ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.
रामगढ़. रामगढ़ छावनी परिषद के विभिन्न वार्डों में जनसुविधाओं एवं आवागमन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आठ विकास योजनाओं का शिलान्यास सोमवार को किया गया. रामगढ़ विधायक ममता देवी एवं रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने संयुक्त रूप से योजनाओं का शिलान्यास किया. मौके पर विधायक ममता देवी ने कहा कि विकास योजनाओं के पूरा होने से लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी.
सड़क, नाली और अन्य मूलभूत जनसुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है. योजनाओं के पूरा होने से लंबे समय से अपेक्षित विकास कार्यों को गति मिलेगी. क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप आगे भी विकास योजनाओं को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारा जायेगा. सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि सांसद के निर्देश पर रामगढ़ छावनी परिषद के विभिन्न वार्डों में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं.
इसी क्रम में सड़क, नाली, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है. मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी, संजय साव, किशोर कुशवाहा, आसिफ इकबाल, झामुमो नेता महेंद्र मुंडा, सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह, कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत पांडेय, विजय जायसवाल, रोबिन गुप्ता, सत्यजीत सिंह, अमित ठाकुर व कुणाल दास मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए