बाइक को बचाने में 30 फीट गहरी खाई में गिरा टेंपो, महिला की मौत
खाई में गिरा टेंपो | Prabhat Khabar Network
गोला-मुरी मार्ग पर एक टेंपो अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने राहत बचाव कार्य में मदद की।
गोला. गोला-मुरी मार्ग स्थित हारुबेड़ा रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में टेंपो सवार एक महिला की मौत हो गयी, जबकि कई लोग घायल हो गये. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये. ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया. सीएचसी में चिकित्सकों ने बोकारो जिले के नावाडीह निवासी 70 वर्षीया वेदनी देवी (पति बंधु करमाली) को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
वहीं दुर्घटना में घायल गोला के नावाडीह निवासी सीता देवी सहित अन्य लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया. गंभीर रूप से घायल एक महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि टेंपो मुरी से 10-12 यात्रियों को लेकर गोला की ओर आ रहा था.
हारुबेड़ा के समीप एक बाइक को बचाने के क्रम में टेंपो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी. स्थानीय लोगों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया. परिजनों के अनुसार, वेदनी देवी हारुबेड़ा स्थित अपनी बहन के घर करम पर्व मनाने जा रही थीं. उन्हें रेलवे फाटक के पास उतरना था, लेकिन उससे करीब 100 फीट पहले ही हादसा हो गया. बरलंगा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि टेंपो जब्त कर लिया गया है. परिजनों की शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए