एनएच-23 पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, सड़क किनारे लगाये लाल निशान

Updated:
विज्ञापन

बाजार समिति क्षेत्र में अतिक्रमण चिन्हित करते छावनी परिषद के अधिकारी एवं कर्मी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में एनएच-23 पर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हो गया है. जिला प्रशासन, पथ निर्माण विभाग और छावनी परिषद की संयुक्त टीम भूमि की मापी कर रही है. अतिक्रमित हिस्सों को लाल निशान लगाकर चिह्नित किया जा रहा है.

विज्ञापन

रामगढ़. जिला प्रशासन, पथ निर्माण विभाग एवं छावनी परिषद प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एनएच-23 के थाना चौक से बाजार समिति रामगढ़ तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गयी. इसके तहत भूमि की मापी कर अतिक्रमित हिस्सों को चिह्नित किया जा रहा है. सड़क के एक तरफ लाल निशान भी लगाया गया है. संयुक्त टीम सबसे पहले थाना चौक पहुंची.

विज्ञापन

यहां मुख्य चौक के किनारे दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने को लेकर आवश्यक निर्देशों की जानकारी दी गयी. अभियान के दौरान माइकिंग कर लोगों को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से अवगत कराया गया. अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

अधिकारियों के अनुसार, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया जायेगा. निर्धारित समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. भूमि की मापी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. मापी के आधार पर अतिक्रमित भूमि को चिह्नित कर उसे अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जायेगी.

अभियान में छावनी परिषद के एसएन राव, जेई साजन कुमार, कर्मी अर्जुन कुमार, राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार, अमीन पुनीत कुमार तथा पथ प्रमंडल रामगढ़ की जेई आयुषी, सर्वेयर अतुल महतो एवं केशव कुमार शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola