कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार, जिनका नाम गोविंदा से जुड़ रहा?

Updated:
विज्ञापन

कोमल रानी स्वर्णकार और गोविंदा, फोटो- इंस्टाग्राम

गोविंदा की नई फिल्म 'रूपा' में कोमल रानी को लॉन्च किए जाने की चर्चाओं के बीच उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के पुराने बयान फिर सुर्खियों में हैं. सुनीता ने कोमल नाम से नफरत जताते हुए गोविंदा के अफेयर की खबरों पर चिंता व्यक्त की थी.

विज्ञापन

गोविंदा की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है. वजह हैं उनकी पत्नी सुनीता आहूजा, जिनके हालिया बयानों के बाद अभिनेता के रिश्ते को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. इस बार जिस नाम ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वह है कोमल रानी स्वर्णकार का. कोमल का नाम गोविंदा के साथ इसलिए जोड़ा जा रहा है क्योंकि वह उनकी बड़े पर्दे पर वापसी वाली फिल्म ‘रूपा’ का हिस्सा हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा इस फिल्म के जरिए कोमल को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं.आइए जानते हैं कोमल कौन है.

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार?

कोमल रानी स्वर्णकार फिल्म इंडस्ट्री में नई हैं. वह गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. फिल्म को एक इमोशनल ड्रामा बताया जा रहा है, जिसमें गोविंदा अहम भूमिका में नजर आएंगे. कोमल के बारे में सार्वजनिक तौर पर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. इतना जरूर सामने आया है कि वह उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं और गोविंदा के साथ फिल्मी दुनिया में अपना सफर शुरू करने जा रही हैं. कोमल ने अब तक गोविंदा के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर न तो कोई इंटरव्यू दिया है और न ही कोई बयान जारी किया है. ऐसे में उनके और गोविंदा के बीच अफेयर की चर्चाएं फिलहाल सिर्फ अटकलों तक सीमित हैं.

सुनीता आहूजा ने क्या कहा था?

गोविंदा और कोमल के नाम को जोड़कर देखे जाने की शुरुआत सुनीता आहूजा के एक पुराने इंटरव्यू से हुई थी. मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने होस्ट का नाम पूछा और फिर कहा, “क्या आपका नाम कोमल है?” इसके बाद उन्होंने कहा, “यह नाम थोड़ा गड़बड़ है. मुझे कोमल नाम बिल्कुल पसंद नहीं है. यह नाम बदल दीजिए. एक लड़की है जिसका नाम कोमल है, मुझे उससे नफरत है.”

सुनीता ने कहा- मैं गोविंदा को लेकर कई बातें सुन रही थी

सुनीता ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी बात की थी. उन्होंने कहा था, “2025 मेरे लिए बहुत खराब रहा. मेरी पारिवारिक जिंदगी बिखर गई. मैं गोविंदा को लेकर कई बातें सुन रही थी. जो बातें मैं सुन रही थी, उनसे मैं खुश नहीं थी. कुछ चीजें करने की एक उम्र होती है और 63 साल की उम्र में ऐसी बातें सुनना अच्छा नहीं लगता, खासकर तब जब आपके बच्चे बड़े हो चुके हो. 2026 में मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि भगवान गोविंदा को सद्बुद्धि दें.”

सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

गोविंदा के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा के बीच सुनीता आहूजा खुद भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. वह अपनी पहली फिल्म में अपने बेटे यशवर्धन की ऑन-स्क्रीन मां का किरदार निभाएंगी. इस फिल्म का नाम ‘100’ बताया जा रहा है. फिलहाल ‘100’ की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: 'मुझे कई बार इंडस्ट्री से खत्म मान लिया गया था, लेकिन मैं लौट आया', गोविंदा ने किया कमबैक का ऐलान, कहा- 14 साल तक सुपरस्टार रहा


विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola