जब गोविंदा की एक सलाह ने बदल दी सलमान खान की जिंदगी, 'पार्टनर' के दिनों को याद कर खोला राज
गोविंदा और सलमान, फोटो- इंस्टाग्राम
फिल्म 'पार्टनर' की शूटिंग के दौरान सलमान खान बेहद परेशान और अकेलेपन से गुजर रहे थे. ऐसे में पुराने दोस्त गोविंदा ने उन्हें न सिर्फ मोटिवेट किया, बल्कि एक ऐसी खास सलाह दी जिसने सलमान के करियर को नई दिशा दे दी. जानिए गोविंदा ने सलमान से ऐसा क्या कहा था?
Govinda and Salman Khan: एक्टर गोविंदा और सलमान खान की दोस्ती चार दशक से भी ज्यादा पुरानी है. दोनों ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'पार्टनर' में साथ काम किया था. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले उन्होंने सलमान खान को एक खास सलाह दी थी, जिसने उन्हें काफी मोटिवेट किया.
Salman Was Demotivated and Alone- Govinda सलमान बहुत परेशान और अकेले रहने लगे थे
ANI से बातचीत में गोविंदा ने कहा कि उस समय सलमान अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे. उनके मुताबिक, सलमान काफी परेशान और अकेले रहने लगे थे. गोविंदा ने कहा कि उन्होंने सलमान से खुलकर बात की और उन्हें खुद के अंदर झांकने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि जब इंसान दुख और परेशानियों में होता है, तो उसे खुद ही उससे बाहर निकलने का रास्ता ढूंढना पड़ता है.
Govinda Motivated Salman Khan : सलमान को किया मोटिवेट
गोविंदा ने बताया कि उस समय उनका खुद का वजन करीब 114 किलो था. उन्होंने सलमान से कहा था कि अगर उन्होंने अपना वजन कम नहीं किया, तो उन्हें हीरो की बजाय सिर्फ कैरेक्टर रोल ही मिलने लगेंगे. इसी दौरान उन्होंने सलमान से भी कहा कि वह हीरो हैं, लेकिन उस समय उनकी उदासी और तनाव उनके चेहरे पर साफ दिखाई देता था. उन्होंने सलमान को इस स्थिति से बाहर आने की सलाह दी.
">"I told Salman Khan, Bahut dekh liya baahar, ab kuch apni taraf bhi dekhiye. Wo ek akela actor hai jiska... itna achha personality aur chehra hai. After Dharmendra, he’s the only guy who has that kind of aura...”
— TIGER_SK (@Tiger3_SK) August 9, 2026
- Govinda pic.twitter.com/ObXoZ2wMTK
What Govinda Adviced to Salman Khan: क्या था गोविंदा की सलाह
गोविंदा ने सलमान को रोज 2 से 3 घंटे एक्सरसाइज करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र के बाद सलमान ऐसे हीरो हैं जिन्हें अच्छी पर्सनैलिटी, आकर्षक चेहरा और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का आशीर्वाद मिला है. उनका मानना था कि सलमान में वह करिश्मा है, जिसे देखकर लोग उन्हें एक सच्चा हीरो मानते हैं.
">Govinda on #SalmanKhan:
— Cinema Decoded (@Cinema_Decoded) August 10, 2026
“After Dharmendra, he’s the only guy who has that kind of aura…”
When seniors speak like this, you know the respect is genuine. 🦁 pic.twitter.com/g8LgWrmTPZ
गोविंदा ने इंटरव्यू में बताया कि उनके समझाने पर सलमान ने उनकी बात मानी और खुद पर मेहनत की. उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से भरोसा था कि सलमान लंबे समय तक इंडस्ट्री पर राज करेंगे और ऐसा ही हुआ.
Govinda and Salman Khan Partner Film: इस फिल्म में साथ दिखे थे गोविंदा और सलमान
गोविंदा और सलमान खान ने डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'पार्टनर' में साथ काम किया था. इस फिल्म में लारा दत्ता और कैटरीना कैफ भी अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं.
यह भी पढ़ें: वो बड़े प्यार से गालियां देती हैं... पत्नी सुनीता के अफेयर वाले आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Asha Kumari
आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.
आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.
शिक्षा (Education)
झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.
पत्रकारिता की शुरुआत
आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










