क्या श्वेता तिवारी को मारते थे राजा चौधरी? सालों बाद बोले- गुस्से में टीवी या टेबल तोड़ी होंगी

Updated:
विज्ञापन
श्वेता तिवारी राजा चौधरी, फोटो- इंस्टाग्राम

श्वेता तिवारी राजा चौधरी, फोटो- इंस्टाग्राम

श्वेता तिवारी की ओर से लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोपों पर उनके पूर्व पति राजा चौधरी ने सालों बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कभी श्वेता पर हाथ नहीं उठाया. साथ ही गाली-गलौज और अन्य आरोपों पर भी अपना पक्ष रखा.

विज्ञापन

श्वेता तिवारी और राजा चौधरी का तलाक टीवी इंडस्ट्री के चर्चित सेलिब्रिटी ब्रेकअप्स में गिना जाता है. दोनों के अलग होने के दौरान श्वेता ने अपने पूर्व पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था. अभिनेत्री का आरोप था कि राजा उनके साथ मारपीट करते थे और कई बार शूटिंग सेट पर पहुंचकर भी हंगामा करते थे. हालांकि, एक इंटरव्यू में राजा चौधरी ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है.

क्या श्वेता तिवारी को मारते थे राजा चौधरी

सिद्धार्थ कन्नन संग में जब राजा चौधरी से श्वेता तिवारी की ओर से लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोपों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह गलत कहा. उन्होंने कहा, "ये बिल्कुल झूठ है... पूरी तरह झूठ." जब उनसे दोबारा पूछा गया कि क्या कभी श्वेता पर हाथ उठाया था, तो उन्होंने जवाब दिया, "मैंने कभी उन पर हाथ नहीं उठाया. गुस्से में दरवाजा, टीवी या टेबल जैसी चीजें तोड़ी होंगी, लेकिन उन्हें कभी नहीं मारा."

क्या राजा ने श्वेता को कभी दी है गाली

बातचीत के दौरान राजा से यह भी पूछा गया कि क्या कभी श्वेता के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इस पर उन्होंने कहा, "गुस्से में कई बार कुछ शब्द मुंह से निकल जाते हैं, लेकिन उनका मकसद किसी का अपमान करना नहीं होता. यह हमारे बोलने का तरीका होता है, इसे जानबूझकर दी गई गाली नहीं कहा जा सकता. हो सकता है किसी बात पर बहस हुई हो या उन्होंने कुछ ऐसा कहा हो, जो नहीं कहना चाहिए था, लेकिन जो हो गया, उसे बार-बार पकड़कर बैठने का क्या फायदा?"

राजा ने श्वेता पर झूठ बोलने का लगाया आरोप

राजा ने श्वेता पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा, "झूठ बोलना उनकी आदत है. अगर वह अपनी डिग्री दिखा दें, तो बात साफ हो जाएगी." उन्होंने यह भी कहा कि श्वेता का यह दावा कि वह रोज उनके साथ मारपीट करते थे, पूरी तरह गलत है. राजा चौधरी और श्वेता तिवारी ने साल 1998 में शादी की थी. करीब नौ साल तक साथ रहने के बाद दोनों का रिश्ता 2007 में खत्म हो गया. अलग होने के दौरान श्वेता तिवारी ने घरेलू हिंसा और राजा चौधरी की शराब की लत को रिश्ता टूटने की प्रमुख वजह बताया था. दोनों की एक बेटी पलक तिवारी हैं.

ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर-अभिषेक बच्चन की सगाई क्यों टूटी? फिल्ममेकर बोले- जब रिश्ता टूटा एक्ट्रेस के घर पर था


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola