बच्चे पहुंचे तो रद्द करना पड़ा शो! 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग पर चेन्नई में बवाल, जानिए क्या है 'A' सर्टिफिकेट का चक्कर

Updated:
विज्ञापन
'जन नायकन' देखने पहुंचे बच्चे, शो हुआ रद्द, फोटो इंस्टाग्राम

'जन नायकन' देखने पहुंचे बच्चे, शो हुआ रद्द, फोटो इंस्टाग्राम

सीएम विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' विवादों में घिरी. 'A' सर्टिफिकेट होने के बावजूद थिएटर में बच्चों के आने से स्क्रीनिंग रोकनी पड़ी. जानें क्या है पूरा मामला और क्यों मचा बवाल?

विज्ञापन

CM Vijay Jana Nayakana Halt: एक्टर और सीएम विजय की फिल्म 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग रविवार को चेन्नई के कई सिनेमाघरों में प्रभावित हुई. फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट मिला है, ऐसे में कुछ थिएटरों में फिल्म देखने पहुंचे बच्चों के आने से स्क्रीनिंग रोकनी पड़ी, इसमें देरी हुई और फिर कुछ समय के लिए शो को रद्द कर दिया गया. फिल्म में हिंसा के कई सीन हैं, जिनमें यौन उत्पीड़न और नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार जैसे दृश्य भी शामिल हैं.

Jana Nayakana Film Halted as Children Found Watching: जन नायकन की स्क्रीनिंग बच्चो के कारण रुकी

जन नायकन फिल्म देखने आए कुछ दर्शक अपने बच्चों के साथ आए थे, जब यह बात पुलिस को पता चली तो उन्हें शो को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. एक ऐसा ही इंसिडेंट अंपा मॉल स्थित PVR सिनेमा में देखने को मिला, जब कुछ परिवार वालो को उनके बच्चो के साथ फिल्म देखने के लिए रोकना पड़ा.

जन नायकन फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है और यही वजह है कि बच्चे इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख सकते हैं. एक फैन ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें बच्चों के साथ आए हुए परिवार को बाहर जाने को बोला गया और  करीब एक घंटे तक  फिल्म रुकी रही.  इस दौरान दर्शकों को ज्यादा जानकारी नहीं दी गई और उन्हें बिना किसी स्पष्ट अपडेट के इंतजार करना पड़ा. बाद में थिएटर मैनेजमेंट ने रिफंड देने की घोषणा भी की.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चों के साथ आए परिवारों के हॉल से बाहर जाने के बाद ही फिल्म की स्क्रीनिंग दोबारा शुरू की गई. दर्शक का कहना था कि इस पूरी स्थिति को थिएटर मैनेजमेंट बेहतर तरीके से संभाल सकता था.

Similar incident in PVR Grand Mall: पीवीआर ग्रैंड मॉल में रुकी फिल्म स्क्रीनिंग

ऐसा ही एक मामला PVR ग्रैंड मॉल में भी देखा गया. जब 'A-रेटेड' फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान स्टाफ को पता चला कि कुछ दर्शक 18 साल से कम उम्र के हैं, तो उन्हें शो को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं के मुताबिक, शहर में 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग के दौरान अन्य दर्शकों को भी इसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है. 

">

Jana Nayakan Got A Certificate: जन नायकन को मिला A सर्टिफिकेट

'जन नायकन' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से 'A' सर्टिफिकेट कई बदलावों के बाद मिला. मेकर्स को फिल्म से TVK के संदर्भ हटाने, कुछ डायलॉग बदलने और हिंसा से जुड़े कुछ दृश्यों को छोटा करने के लिए कहा गया था. प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण ने सर्टिफिकेशन के इस फैसले पर पहले निराशा जाहिर की थी. उनका कहना था कि फिल्म में लड़कियों को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया है और इसे परिवार के साथ देखने के लिए बनाया गया था.

Why Children Can't Watch A Certificate Film: क्यों बच्चें नहीं देख सकते A सर्टिफिकेट वाली फिल्में

बच्चों या नाबालिगों को 'A' (Adults Only) सर्टिफिकेट वाली फिल्में देखने की अनुमति इसलिए नहीं होती क्योंकि इनमें अत्यधिक हिंसा, गाली-गलौज, यौन सामग्री या ऐसे संवेदनशील विषय होते हैं जो बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के नियमों के अनुसार, 'A' श्रेणी की फिल्में केवल 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के एडल्ट्स के लिए बनाई जाती हैं, ताकि बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से हानिकारक या अनुचित सामग्री से सुरक्षित रखा जा सके.

About Jana Nayagan: जन नायकन के बारे में

सीएम विजय की फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) राजनीतिक एक्शन ड्रामा है.  एच. विनोथ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विजय के साथ बॉबी देओल (विलेन), पूजा हेगड़े और ममिता बैजू मुख्य भूमिकाओं में हैं.

फिल्म की कहानी एक पूर्व पुलिस अधिकारी 'वेत्री कोंडन' (विजय) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जेल से रिहाई के बाद अपने दिवंगत मित्र की बेटी (ममिता बैजू) को भारतीय सेना में भेजने का सपना देखता है. जब एक खतरनाक अपराधी (बॉबी देओल) द्वारा लोकतंत्र और व्यवस्था को चुनौती दी जाती है, तो विजय उसे रोकने के लिए सामने आते हैं. यह फिल्म सत्ता के दुरुपयोग, महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों को उठाती है.

यह भी पढ़ें: Jana Nayagan Box Office Collection Day 5: मंडे टेस्ट में थमी विजय की फिल्म, फिर भी डबल डिजिट में हुई कमाई, जानें पूरा कलेक्शन रिपोर्ट


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola