'फोटो वायरल कर दूंगा', लखनऊ में स्नैपचैट का पासवर्ड लेकर नाबालिग को डराया, ब्लैकमेल कर लूट लिए जेवर

Updated:
विज्ञापन
ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई नाबालिग (AI सांकेतिक तस्वीर)

ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई नाबालिग (AI सांकेतिक तस्वीर)

UP News: लखनऊ में इंस्टाग्राम पर हुई एक दोस्ती एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के लिए मुसीबत बन गई. आरोपी ने दोस्ती का फायदा उठाकर उसकी निजी तस्वीरें हासिल कर लीं और ब्लैकमेल कर नकदी व जेवर लूट लिए. पिता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के लिए मुसीबत बन गई. आरोप है कि युवक ने पहले दोस्ती कर भरोसा जीता, फिर उसकी निजी तस्वीरें हासिल कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. पीड़िता के पिता की शिकायत पर हसनगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दोस्ती के बाद शुरू हुई ब्लैकमेलिंग

गढ़ी नगर निवासी श्याममणि तिवारी के मुताबिक, उनकी बेटी की दिसंबर 2025 में इंस्टाग्राम पर वंश नाग नाम के युवक से पहचान हुई थी. बातचीत के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर लड़की की स्नैपचैट आईडी और पासवर्ड हासिल कर लिए. इसके बाद उसने निजी तस्वीरें डाउनलोड कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

नकदी और 36 ग्राम सोने के गहने ऐंठने का आरोप

पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपी ने पोर्टर ऐप के माध्यम से कई बार करीब 58 हजार रुपये नकद मंगवाए और 2 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी कराए. इतना ही नहीं, अप्रैल से जून 2026 के बीच उसने दबाव बनाकर करीब 36 ग्राम सोने के गहने भी अपने पास मंगवा लिए. इनमें अंगूठी, चेन, ब्रेसलेट और मंगलसूत्र शामिल हैं.

परिजनों को पता चला तो दी धमकी

घर से नकदी और गहने गायब होने पर परिजनों ने पूछताछ की, तब पूरी घटना सामने आई. आरोप है कि जब परिवार ने आरोपी से रुपये और गहने लौटाने को कहा तो उसने इनकार कर दिया. साथ ही शिकायत करने पर पीड़िता की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी.

पुलिस जुटा रही साक्ष्य

पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, साइबर अपराध और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की मांग की है. आरोप है कि युवक ने पीड़िता के नाम से फर्जी ईमेल आईडी और सोशल मीडिया अकाउंट भी बनाए. पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

Also Read: 19 साल का इंतजार खत्म, अब इन छात्रों को रेलवे टिकट पर मिलेगी 50% किराया छूट, जानें पूरी खबर


विज्ञापन
Khushboo Kumari

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola