'लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी', हापुड़ में कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर मंडलायुक्त का कड़ा रुख, ईओ को फटकारा

Updated:
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर मंडलायुक्त का कड़ा रुख (क्रेडिट सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने हापुड़ के ब्रजघाट में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया. व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई. सभी कमियां तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

UP News: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित ब्रजघाट में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर नाराजगी जताई. सफाई और अन्य इंतजामों को लेकर अधिशासी अधिकारी (ईओ) को फटकार लगाते हुए उन्होंने सभी कमियां तत्काल दूर करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

निरीक्षण में सामने आईं अव्यवस्थाएं

मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने ब्रजघाट मेला क्षेत्र का दौरा कर सफाई, पेयजल, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था समेत कांवड़ यात्रा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से जवाब तलब किया.

ईओ को लगाई फटकार

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी से तैयारियों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया. उनके जवाब से असंतुष्ट मंडलायुक्त ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कांवड़ियों की सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं बिना देरी के पूरी की जाएं. उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

वीडियो वायरल, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की फटकार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं स्थानीय लोगों ने भी नगर पालिका की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं. हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सभी कमियां जल्द दूर कर कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

Must Read- नवंबर में बजनी थी शहनाई पर उठ गई अर्थी, बस्ती के डॉक्टर की सुसाइड नोट से बदली मौत की कहानी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola