नवंबर में बजनी थी शहनाई पर उठ गई अर्थी, बस्ती के डॉक्टर की सुसाइड नोट से बदली मौत की कहानी

Updated:
विज्ञापन

सुसाइड नोट में जमीन विवाद का जिक्र (क्रेडिट सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: बस्ती के अमौड़ा कस्बे में एक निजी चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सुसाइड नोट में जमीन विवाद और लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

UP News: बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र स्थित अमोढ़ा कस्बे में एक निजी चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. चिकित्सक ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें चकबंदी प्रक्रिया से जुड़े जमीन विवाद और एक लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

सुसाइड नोट में जमीन विवाद का जिक्र

मृतक की पहचान 38 वर्षीय डॉ. गणेश श्रीवास्तव के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद मिले सुसाइड नोट में चकबंदी के दौरान जमीन की अदला-बदली करने और एक लेखपाल पर उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं. फिलहाल पुलिस इस नोट की भी जांच कर रही है.

परिजनों की तहरीर पर शुरू हुई कार्रवाई

बुधवार सुबह एंबुलेंस से शव अमोढ़ा स्थित उनके घर लाया गया, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल छा गया. सूचना मिलने पर छावनी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. मृतक के भाई ने मामले में लिखित तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

इलाके में लोकप्रिय थे डॉ. गणेश

डॉ. गणेश श्रीवास्तव पिछले कई वर्षों से अमोढ़ा में निजी चिकित्सा सेवा दे रहे थे. स्थानीय लोगों के बीच वह अपने सरल व्यवहार और मरीजों की हर समय मदद करने की वजह से काफी लोकप्रिय थे. उनकी शादी इसी वर्ष नवंबर में होने वाली थी. अचानक हुई इस घटना से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी गहरा शोक है.

Must Read- खाकी पर लगा दाग और कोर्ट से मिली सजा, 2021 के छात्रा से दुष्कर्म मामले में PAC जवान को 10 साल की जेल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola